×

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का गाना 'पानी पीयबू' हुआ रिलीज, मिले लाखों व्यूज, देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी के रॉकस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने गाने से लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 28 July 2021 10:02 AM GMT
खेसारी लाल यादव
X

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी के रॉकस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने गाने से लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। हर रोज खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना (Khesari Lal Yadav Ka Gana) सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस बीच खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना हैं 'पानी पीयबू' (Pani Piyabu) रिलीज हो चुका है। खेसारी लाल का यह भोपुरी वीडियो सॉन्ग इन दिनों ट्रेंड में है।

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'पानी पीयबू' 26 जुलाई 2021 को एंटर 10 रंगीला (Enterr10 Rangeela) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी (Kajal Raghwani) नजर आ रही हैं।वहीं खेसारी और कालज राघवानी की जोड़ी भोजपुरी जगत में सबसे मशहूर हैं।

इन दोनों को केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। वहीं इस गाने को अब तक 2 लाख से अधिक व्यूज मिल है बहुत जल्द यह गाना मिलियन क्लब में शामिल होगा। भोजपुरी गाना 'पानी पीयबू' में खेसारी लाल यादव के साथ आवाज दिया है हनी बी ने। जबकि म्यूजिक दिया है ओम झा और लिरिक्स दिया है अजीत हलचल ने।

आपको बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम 'बाबू आओ ना आह..आह..आह' (Babu Aao Na) है। खेसारी लाल का यह भोजपुरी वीडियो सॉन्ग ट्रेंड में रहा। खेसारी लाल यादव इस गाने में आशिक का रोल प्ले किए हैं। इस गाने में खेसारी लाल की प्रेमिका की शादी होने जा रही है। जिसकी खबर मिलते ही वह अपने प्रेमिका के घर पहुंच जाते हैं। और जोर- जोर से गाते हैं 'बाबू आओ ना'। यह भोजपुरा गाना म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हुआ था। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ गाया है अनुपमा यादव (Anupama Yadav) ने और गाने का लिरिक्स तैयार किया है विशाल भारती ने। जबकि म्यूजिक दिया है शुभम राज ने और वीडियो डायरेक्ट आशीष सत्यार्थी हैं। वहीं इस गाने का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस गाने को 30 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Shweta

Shweta

Next Story