×

Bhojpuri Gana: गोरी मैडम के प्यार में फंस गया बिहारी बाबू खेसरिया, देखिए VIDEO सॉन्ग 'तु लंदन के लईकी'

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना 'तु लंदन के लईकी' (Tu London Ke Layiki Hawu) रिलीज हो चुका है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 13 Sep 2021 11:58 AM GMT (Updated on: 13 Sep 2021 12:34 PM GMT)
खेसारी लाल यादव
X

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरिया दर्शकों के चुलबुल पांडे यानी खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक बार फिर से बवाल मचाने आ गए हैं। अपनी गायिकी और एक्टिंग के कारण देश विदेश में पहचान बनाने वाले खेसारी लाल यादव एक से बढ़कर एक गाने अपने फैंस के बीच रिलीज कर रहे हैं। इस दौरान खेसारी लाल यादव का गाना 'तु लंदन के लईकी' (Tu London Ke Layiki Hawu) रिलीज हुआ हैं। इस गाने को रिलीज हुए कुछ दिन हो चुके हैं लेकिन अभी भी ट्रेंड में चल रहा है।

बता दें कि खेसारी लाल यादव का गाना 'तु लंदन के लईकी' पूरी तरह से HD में हैं। खेसारी लाल यादव इस गाने में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव के साथ इस DJ सॉन्ग में भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस सहर आफसा (Sahar Afsha) नजर आ रही हैं। इन दोनों की जोड़ी यूट्यूब पर गर्दा मचा दिया है। भोजपुरी प्रेमियों को यह गाना खूब भा रहा हैं।

वीडियो सॉन्ग 'तु लंदन के लईकी' 11 अगस्त 2021 को एंटर10 रंगीला पर रिलीज हुआ है। जिसे अब तक 9 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव का लुक बहुत ही अलग हैं। खेसारी रेड सूट में दिख रहे हैं। उनके आसपास लोग भी रेड सूट में नजर आ रहे हैं। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस सहर आफसी अपनी अदाओं से दर्शकों को घायल कर ही हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल यादव का गाना 'दरद उठेला' (Darad Uthela) रिलीज हुआ था। यह 3 सितंबर 2021 को रिलीज किया गया था। इस गाने में खेसारी लाल यादव भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता के साथ रोमांस करते हुए नजर आए थे। वहीं इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ आवाज दिया था शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने। जबकि लिरिक्स लिखे थे प्रकाश परदेशी ने। वहीं इसका म्यूजिक दिया था आर्या शर्मा ने और डायरेक्टर थे पवन पाल।

Shweta

Shweta

Next Story