×

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव ने सहर आफसा के साथ किया रोमांस, आपने देखा क्या भोजपुरी गाना 'उपासे रहीं का'

Bhojpuri Gana: अपनी गायकी और एक्टिंग के दम पर पूरे विश्व में डंका मनवाने वाले भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को आखिर कौन नहीं जानता हैं।

Network
Newstrack NetworkWritten By Shweta
Published on: 8 Sep 2021 9:30 AM GMT
खेसारी लाल यादव
X

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: अपनी गायकी और एक्टिंग के दम पर पूरे विश्व में डंका मनवाने वाले भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को आखिर कौन नहीं जानता हैं। खेसारी लाल यादव का पहला गाना 'माल भेटाई मेला' ने उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद से खेसारी लाल यादव एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने देने लगे। खेसारी लाल को चाहने वाले मिलियन में हैं। इन्हें भोजपुरी जगत की शान कहा जाता है। इस बीच खेसारी लाल यादव का गाना (Khesari Lal Yadav Ka Gana) 'उपासे रहीं का' (Upase Rahin Ka) रिलीज हो चुका है। इस गाने को काफी अच्छा रिस्पान्स मिल रहा है।

भोजपुरी HD वीडियो सॉन्ग 'उपासे रहीं का' में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस सहर आफसा (Sahar Afsha) नजर आ रही है। सहर आफसा के साथ खेसारी लाल यादव रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।

यह DJ सॉन्ग 7 सितंबर 2021 को भोजपुरी यूट्यूब चैनल Enterr10 रंगीला पर रिलीज हुआ है। इस रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए है लेकिन इसे 5 लाख व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल का यह गाना बहुत तेजी से मिलियन की ओर बढ़ रहा है। यह गाना फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके का हैं। इस गाने का निर्देशक और संगीत दिया है दोनों रजनीश मिश्रा ने। जबकि खेसारी लाल यादव के साथ आवाज दिया है प्रियंका सिंह ने। वहीं इस गाने के गीतकार है आशुतोष तिवारी।

खेसारी लाल यादव का ये भी है गाना

अभी कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल यादव का गाना 'दरद उठेला' (Darad Uthela) रिलीज हुआ था। इस गाने में खेसारी लाल यादव का अंदाज बिल्कुल अलग नजर आया था। यह वीडियो सॉन्ग 3 सितंबर 2021 को रिलीज हुआ था। जो मिलिनय क्लब में शामिल हो चुका है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ नजर आई थी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता। खेसारी और रक्षा गुप्ता की जोड़ी ने पारा बढ़ा दिया था। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ आवाज दिया है शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने। जबकि लिरिक्स लिखे हैं प्रकाश परदेशी ने। वहीं इसका म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने और डायरेक्टर हैं पवन पाल।

Shweta

Shweta

Next Story