Bhojpuri Gana: नीलकमल सिंह और Shilpi Raj का गाना 'होखे वाला जीजा हई' हुआ रिलीज, मिले मिलियन व्यूज, देखिए VIDEO

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh )अक्सर अपने गानों के कारण विवादों में रहते हैं।

Newstrack          -         Network
Newstrack Newstrack - NetworkPublished By Shweta
Published on: 7 Sept 2021 11:12 AM
नीलकमल सिंह
X

नीलकमल सिंह ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh )अक्सर अपने गानों के कारण विवादों में रहते हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने अक्षरा सिंह और पवन सिंह को लेकर एक गाना गाया था जो खूब चर्चा में रहा। इस गाने को बाद से उन्होंने अक्षरा सिंह से माफी भी मांगी थी। इस दरमियान नीलकमल सिंह भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज के साथ धमाल मचा रहे हैं। इन दोनों सिंगर्स का गाना 'होखे वाला जीजा हई' (Hokhewala Jija Hayi) रिलीज हो चुका है।

इस गाने में नीलकमल सिंह के साथ भोजपुरी सेक्सी एक्ट्रेस सबा खान (Saba khan) नजर आ रही हैं। इन दोनों स्टार्स की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। इस गाने में सबा खान ने महफिल लूट ली है। भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'होखे वाला जीजा हई' 5 सितंबर 2021 को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे अब तक 13 लाख व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना बहुत धीमी गति से मिलियन्स की ओर बढ़ रहा है।

नीलकमल सिंह और शिल्पी राज का गाना 'होखे वाला जीजा हई' में नीलकमल सिंह और सबा खान का गजब का डांस देखने को मिल रहा है। इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वहीं इसे लिखा है आशुतोष तिवारी ने है और म्यूजिक दिया है आर्य शर्मा ने। जबकि डायरेक्शन है गोल्डी जयसवाल का, कैमरामैन संतोष यादव, नवीन वर्मा, कोरियोग्राफर बॉबी जैकसन, एडिटिंग विवेक बीएफएक्स, हेयर गुड़िया, एडिटिंग विवेक बीएफएक्स हैं।

बता दें कि हाल ही में नीलकमल सिंह का गाना 'कहेलु खाली कल परसो' (Kahelu Khali Kal Parso) रिलीज हुआ था। यह गाना यशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था। इस गाने में नीलकमल के साथ गाया है शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने। इस गाने को लिखा है आशुतोष तिवारी और प्रकाश परदेसी ने और संगीत दिया है रौशन हेगड़े ने। इस गाने को जबरदस्त व्यूज मिले हैं।

Shweta

Shweta

Next Story