×

Bhojpuri Gana: तरकारी बेचने चले नीलकमल सिंह, सुनिए यहां भोजपुरी गाना 'मोहब्बत पे भारी नौकरी सरकारी'

Bhojpuri Gana: नीलकमल सिहं का गाना ‘मोहब्बत पे भारी नौकरी सरकारी’ (Mohabbat Pe Bhari Naukari Sarkari) इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ हैं।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 6 Oct 2021 9:48 AM GMT
Nilkamal Singh
X

नीलकमल सिंह (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) अपने गाने के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ महीने पहले नीलकमल सिंह ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर अश्लील गाना गाया था। इस गाने में उन्होंने पवन सिंह का सपोर्ट करते हुए अक्षरा पर निशाना साधा था। इस गाने ने काफी सुर्खियों बटोरी थी, लेकिन एक बार फिर नीलकमल का गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का बोल 'मोहब्बत पे भारी नौकरी सरकारी' (Mohabbat Pe Bhari Naukari Sarkari) है। यह भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है।

भोजपुरी एचडी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri HD Video Song) 'मोहब्बत पे भारी नौकरी सरकारी' में नीलकमल सिंह भोजपुरी हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस सबा खान (Saba Khan) के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह डीजे सॉन्ग ( Bhojpuri DJ Song) 05 अक्टूबर 2021 को म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को रिलीज हुए सिर्फ एक दिन हुए हैं, लेकिन इसे 14 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। यह वीडियो सॉन्ग तेजी से मिलियन क्लब में शामिल हो चुका है।

भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) 'मोहब्बत पे भारी नौकरी सरकारी' में एक्ट्रेस सबा खान कहर ढा रही हैं। वह अपने अदाओं से फैंस को दीवान बना रही हैं तो वहीं दूसरी ओर सिंगर और अभिनेता नीलकमल सिंह का देसी लुक दर्शकों के काफी पसंद आ रहा है। नीलकमल सिंह इस गाने में सब्जी बेचते हुए नजर आ रहे हैं। सबा खान और नीलकमल सिंह की जोड़ी लोगों के बीच छायी हुई है।

बता दें कि वीडियो सॉन्ग 'मोहब्बत पे भारी नौकरी सरकारी' में नीलकमल सिंह के साथ आवाज दी है भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने और संगीत से सजाया है छोटू रावत ने। जबकि इस रोमांटिक गाने के गीतकार हैं आशुतोष तिवारी। वहीं इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग के डायरेक्टर हैं रवि पंडित और कोरियोग्राफर हैं रितिक आरा।

Shweta

Shweta

Next Story