×

Bhojpuri Gana: पवन सिंह का गाना 'आरा में दोबारा' रिलीज, कुछ ही घंटे में मिले लाखों व्यूज, अभी देखें VIDEO

Bhojpuri Gana: भोजपुरी दुनिया के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) दर्शकों के बीच पूरी तरह से छाए हुए हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 11 Sep 2021 11:34 AM GMT
पवन  सिंह
X

पवन सिंह (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया) 

Bhojpuri Gana: भोजपुरी दुनिया के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) दर्शकों के बीच पूरी तरह से छाए हुए हैं। पावर स्टार तक के सफर में पवन सिंह ने कड़ी मेहनत के बदौतल ये मुकाम हासिल किया है। आज के दौर में किसी फिल्म या गाने को हिट कराने के लिए पवन सिंह का नाम ही काफी हैं। पवन सिंह ने गायकी की शुरुआत बहुत ही छोटी उम्र में कर दी थी। इनका पहला सॉन्ग 'ओढ़निया वाली' है।

इस गाने ने कुछ खास कमाल नहीं किया। इसके बाद साल 2008 में एलबम 'लॉलीपॉप लागेलू' से पवन सिंह रातोंरात स्टार बन गए। इन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। इस बीच पवन सिंह का गाना (Pawan Singh Ka Gana)' आरा में दोबारा' (Ara Me Dobara) रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन सिंह दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं।

पवन सिंह का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'आरा में दोबारा' आज यानी 11 सितंबर 2021 को रिलीज हुआ है। इसे रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन इसे लाख लोग देख चुके हैं। पवन सिंह का यह गाना बहुत तेजी से मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है। ऐसा लग रहा है बहुत जल्द पवन का गाना एक नया रिकॉर्ड बनाएगा। यह HD सॉन्ग यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया है। पवन सिंह का यह DJ वीडियो सॉन्ग भोजपुरिया दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि पवन सिंह का गाना 'आरा में दोबारा' का कुछ दिन पहले ही ऑडियो रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने खूब प्यार भी दिया था। वहीं इस सॉन्ग के लिरिक्स लिखे हैं विकी विशाल ने। जबकि पवन सिंह के साथ आवाज दी है पुनिया प्रिया ने। वहीं इस गाने का म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने और पीआरओ हैं रंजन सिन्‍हा। अभी बीते दिन पहले पवन सिंह का गाना 'करंट' (Current) रिलीज हुआ था इस गाने में पवन सिंह के साथ साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी (Raai Laxmi) नजर आई थी। यह गाना 6 सितंबर 2021 को रिलीज हुआ था। इसे जबरदस्त व्यूज मिले हैं। यह भोजपुरी वीडियो सॉन्ग धुन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने में पवन सिंह और पायल देव ने अपनी मधुर आवाज से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। वहीं इस गाने में रैप दिया है मोहसिन शेख ने। जबकि म्यूजिक दिया है पायल देव ने। वहीं इस गाने का लिरिक्स लिखा है मोहसिन शेख और पायल देव ने और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं आदित्य देव।

Shweta

Shweta

Next Story