×

Bhojpuri Gana: पवन सिंह और हर्षिका पुनिचा के इस गाने ने मचाया बवाल, क्या आपने देखा Video?

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के मेगा स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने के लोग दीवाने हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 5 Aug 2021 10:29 AM GMT
पवन  सिंह
X

पवन सिंह(डिजाइन फोटो सोशल मीडिया) 

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के मेगा स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने के लोग दीवाने हैं। बिहार से मुबंई तक की सफर पवन सिंह ने कड़ी मेहनत के साथ तय किए हैं। आज यूपी बिहार में पवन सिंह के गानों का क्रेज सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) 'लॉलीपॉप लागेलू' ने पवन सिंह को रातों रात स्टार बना दिया। आज को दौर में पवन सिंह का नाम ही काफी है किसी भी गाने को हिट कराने के लिए। इस बीच पवन सिंह की फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' (Hum Hain Rahi Pyar Ke) का गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम 'जीने के लिए तु काफी है'(Jeene Ke Liye Tu Kaafi Hai) है।

पवन सिंह का भोजपुरी गाना (Pawan Singh Bhojpuri Song) 'जीने के लिए तु काफी है' आज यानी 05 अगस्त 2021 को एंटर 10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने को रिलीज हुए सिर्फ 8 घंटे हुए है लेकिन एक लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस भोजपुरी गाने में पवन सिहं साउथ एक्ट्रेस हर्षिका पुनिचा (Harshika Punicha) के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दिनों की जोड़ी देखने लायक है।

बता दें कि भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri film) 'हम हैं राही प्यार के' पूरी शूटिंग लंदन में हुई है। कुछ दिन पहल ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में काजल राघवानी भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साही है। वहीं भोजपुरी गाना जीने के लिए तु काफी है' में पवन सिंह के साथ गाया है स्निग्धा सरकार ने।

जबकि संगीत दिया है ओम झा ने।आपको बताते चलें कि भोजपुरी फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' यशी फिल्म्स और जबावा एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर के तले बनी है। इस फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा और शिवांशु पांडेय है। जबकि को प्रोड्यूसर है प्रशांत जम्मुवाला। वहीं इस फिल्म में पवन सिंह के साथ मुख्य कलाकार है हर्षिका पूनाचा, काजल राघवानी, सहर अफशा, माया यादव, संजय महानंद, महिमा गुप्ता।

Shweta

Shweta

Next Story