Bhojpuri Gana: 'चाल चलेलु मस्तानी' गाना मचा रहा बवाल, देखें रितेश पांडे का VIDEO

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक्टिंग और गायिकी के दम पर नाम कमाने वाले रितेश पांडे (Ritesh Pandey) एक बार फिर दर्शकों के बीच गर्दा मचाने वाले हैं।

Newstrack          -         Network
Newstrack Newstrack - NetworkPublished By Shweta
Published on: 11 Sept 2021 12:59 PM
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो (फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक्टिंग और गायकी के दम पर नाम कमाने वाले रितेश पांडे (Ritesh Pandey) एक बार फिर दर्शकों के बीच गर्दा मचाने वाले हैं। रितेश पांडे के गाने (Ritesh Pandey Ka Gana) "पियवा से पहिले हमार रहलू " ने उन्हें स्टार बना दिया है। इसके बाद रितेश पांडे का गाना "हैलो कौन" ने उन्हें एक अलग पहचान दिलायी है। इस गाने के बाद से रितेश पांडे की फैंस फॉलोइंग बहुत तेजी से बढ़ गई है। इस बीच रितेश पांडे का गाना 'चाल चलेलु मस्तानी' (Chaal Chalelu Mastani) रिलीज हुआ है। इस गाने को गजब का रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बता दें कि भोजपुरी HD वीडियो सॉन्ग (Video Song) 'चाल चलेलु मस्तानी' 10 सितंबर 2021 को रिलीज हुआ है। जिसे अब तक 95 हजार व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने का अभी ऑडियो रिलीज हुआ है। यह गाना वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रितेश पांडे का वीडियो सॉन्ग 'चाल चलेलु मस्तानी' DJ का पहला पसंदीदा सॉन्ग बन गया है। यह गाना भोजपुरिया दर्शकों के बीच पूरी तरह से छाया हुआ है। इस गाने का लिरिक्स दिया है प्रकाश आनंद ने और म्युजिक दिया है साहिल खान ने।

आपको बता दें कि हाल ही में रितेश पांडे का गाना 'दिलवा लव यू बोलता' (Dilwa love U Bolata) रिलीज हुआ था। इस गाने में रितेश पांडे के साथ भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह नजर आई थी। यह सॉन्ग 09 सितबंर 2021 को एंटर 10 रंगीला पर रिलीज किया गया था। इस पूरे सॉन्ग में दोनों नोकझोंक करते हुए दिखाई दिए।

इन दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आयी। अक्षरा सिंह इस गाने में साड़ी पहनी हुई नजर आई थी। अक्षरा का लुक फैंस को दीवान बना दिया। इस गाने को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला। वीडियो सॉन्ग 'दिलवा लव यू बोलता' फिल्म 'मजनुआ' (Majanuaa) का है। यह फिल्म बहुत जल्द रिलीज होने वाली हैं। इस गाने को नीलकमल सिंह और सलोनी भारद्वाज गाया था। जबकि लिरिक्स दिया था आर. आर. पंकज ने। और डायरेक्टर आशीष यादव थे। इस गाने का म्यूजिक दिया था मधुकर आनंद ने। फिलहाल अभी यह देखना है कि रितेश पांडे का गाना 'चाल चलेलु मस्तानी' कब तक मिलियन क्लब में शामिल होता है।

Shweta

Shweta

Next Story