×

Bhojpuri Gana: रितेश पांडे का गाना 'दिलवा लव यू बोलता' रिलीज, Akshara Singh संग लगाए ठुमका, देखें VIDEO

Bhojpuri Gana: भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) एक बार फिर भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ धमाल मचा रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 9 Sep 2021 10:47 AM GMT
रितेश पांडे
X

रितेश पांडे (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) एक बार फिर भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ धमाल मचा रहे हैं। रितेश पांडे इस वीडियो सॉन्ग में धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह और रितेश पांडे का गाना 'दिलवा लव यू बोलता' (Dilwa love U Bolata) रिलीज हो चुका है। इस गाने को रिलीज हुए अभी 20 घंटे हुए हैं लेकिन गजब के रिस्पॉन्स मिल रहा है।

रितेश पांडे और अक्षरा सिंह का भोजपुरी HD गाना 'दिलवा लव यू बोलता' इस समय यूट्यूब पर गर्दा मचा रहे हैं। यह गाना आज यानी 09 सितबंर 2021 को एंटर 10 रंगीला पर रिलीज किया गया है। इस पूरे गाने में दोनों नोकझोंक करते हुए दिख रहे हैं। इन दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

भोजपुरी DJ वीडियो सॉन्ग 'दिलवा लव यू बोलता' फिल्म 'मजनुआ' (Majanuaa) का है। यह फिल्म बहुत जल्द रिलीज होने वाली हैं। फिलहाल गाना 'दिलवा लव यू बोलता' को गाया है नीलकमल सिंह और सलोनी भारद्वाज ने। जबकि लिरिक्स दिया है आर. आर. पंकज ने। और डायरेक्टर आशीष यादव हैं। इस गाने का म्यूजिक दिया है मधुकर आनंद ने।

आपको बता दें कि हाल ही में रितेश पांडे का गाना 'खइके पान बनारस वाला' (Khaike Pan Banaras Wala) रिलीज हुआ था। यह गाना 8 सितंबर 2021 को रिलीज हुआ था। जिसे अब तक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में रितेश पांडे अभिनेत्री श्वेता महारा (Shweta Mahara) के साथ नजर आए थे। रितेश पांडे का सॉन्ग 'खइके पान बनारस वाला' का म्यूजिक दिया हैं आशीष वर्मा ने और लिरिक्स दिया हैं जेडी बहादुर ने। जबकि डायरेक्टर हैं टीम संजू (गुंजन), कोरियोग्राफी किया हैं लकी विश्वकर्मा ने, वीडिया का निर्माण किया हैं आनंद कुमार (संतू) ने।

ये भी है कास्ट

आपको बता दें कि रितेश पांडे की अपकमिंग फिल्म 'मजनुआ' का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें रितेश पांडे और अक्षरा सिंह मुख्य रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस फिल्म में सुशील सिंह, लोटा तिवारी, प्रकाश जैश,बिपिन सिंह और देव सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

Shweta

Shweta

Next Story