×

Bhojpuri Gana: रितेश पांडे Saba Khan के प्यार में बने मजनू, देखते ही बोल उठे, ' बॉबी तोहार होठ क्यूट क्यूट'

Bhojpuri Gana: आज यानी 22 नवम्बर 2021 को रितेश पांडे का गाना ‘होठ क्यूट क्यूट’ (Hoth Cute Cute) रिलीज किया गया है।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 22 Nov 2021 7:29 AM GMT
Ritesh Pandey
X

रितेश पांडे (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: इन दिनों चारों ओर भोजपुरी गानों का क्रेज चल रहा है। शादी समारोह हो या बर्थडे पार्टी भोजपुरी गाना न बजे ऐसा कैसे हो सकता है। भोजपुरी दर्शकों की तादाद दिन ब दिन बढ़ती रही है। बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी भोजपुरी गाना काफी सुनना पसंद कर रहे हैं। हिन्दी गाने से ज्यादा भोजपुरी गानों (Bhojpuri Song) का प्रचल जारी है। ऐसे समय में जब भी कोई भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) रिलीज हो रहा है वह तेजी से वायरल हो जा रहा है।

भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक धुंरधंर कलाकार हैं। लेकिन इन दिनों उनमें से एक कलाकार रितेश पांडे ट्रेंड में चल रहे हैं। अपनी शानदार अभिनय और आवाज के दम पर इन दिनों रितेश पांडे करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं। आज यानी 22 नवम्बर, 2021 को रितेश पांडे का गाना (Ritesh Pandey Ka Gana) 'होठ क्यूट क्यूट' (Hoth Cute Cute) रिलीज किया गया है।

जैसे ही रितेश पांडे (ritesh pandey bhojpuri song) के आवाज में गाया गया । यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल चैनल पर जारी किया गया, उस गाने ने बवाल मचा दिया। कुछ ही घंटे में भोजपुरी गाना (ritesh pandey song) 'होठ क्यूट क्यूट' को 122,642 व्यूज मिल गए। इसके साथ ही 8K लाइक्स मिले हैं। रितेश पांडे का भोजपुरी एचडी गाना 'होठ क्यूट क्यूट' में भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस सबा खान लटके झटके लगाती हुई नजर आ रही हैं।

यह गाना बहुत ही भव्य तरीके से फिल्माया गया है। इस गाने में रितेश पांडे (ritesh pandey new song) जैसे ही सबा खान को देखते ही उनके प्यार में डूबे गए। प्यार में मजनू बने रितेश सबा को देख बोल उठे, आंख भी कमीनी मेरा दिल भी कमीना, मुश्किल हुआ है यारा तेरे बिन जीना, सौ टके के नखरे तेरे फेस पर करता सूट, ले गईल लूट के 'बॉबी तोहार होठ क्यूट क्यूट'। आपको बता दें कि रितेश पांडे का गाना होठ क्यूट क्यूट' का लिरिक्स लिखा है अमित शेरावत और तहलका मचा देने वाला म्यूजिक दिया है छोटू रावत ने।

Shweta

Shweta

Next Story