×

Bhojpuri Gana: रितेश पांडे के साथ नीलम गिरी ने मटकाई कमर, मचा बवाल, आपने देखा क्या Video?

Bhojpuri Gana: वैसे तो भोजपुरी जगत में हर रोज गाने रिलीज होते रहते हैं। लेकिन इन दिनों रितेश पांडे पूरी तरह से छाए हुए हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 21 Aug 2021 9:56 AM GMT
रितेश पांडे
X

रितेश पांडे ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: वैसे तो भोजपुरी जगत में हर रोज गाने रिलीज होते रहते हैं। लेकिन इन दिनों रितेश पांडे पूरी तरह से छाए हुए हैं। रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का भोजपुरी गाना "पियवा से पहिले हमार रहलू " ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। इस गाने ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके बाद रितेश पांडे का गाना (Ritesh Pandey Ka Gana) "हैलो कौन' ने एक बार फिर से उनको सुपरस्टार बना दिया। रितेश पांडे के इस गाने ने एक अलग मुकाम बनाया। इस गाने को 800 मिलियन से अधिक व्यूज मिले।

जिसके वजह से रितेश पांडे नंबर वन सिंगर्स के लिस्ट में शामिल हो गए। आज रितेश पांडे का गाना 'मटक मटक के' (Matak Matak Ke) रिलीज हुआ है। इस गाने में रितेश पांडे के साथ भोजपुरी बाला नीलम गिरी (Ritesh Pandey And Neelam giri) बिजली गिराती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने नें रितेश का लुक बिल्कुल अगल हैं। वहीं नीलम गिरी एक पंजाबी कुड़ी के अवतार में नजर आ रही हैं। इन दोनों का यह लुक लोगों का दिल जीत रहा है।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) 'मटक मटक के' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को चंद घंटे रिलीज हुए हुआ है और इसे 8 लाख से अधिक बार लोगों ने देख लिया है। रितेश का यह गाना बहुत जल्द एक नया रिकॉर्ड बनाने वाला है।

रितेश पांडे का गाना 'मटक मटक के' का लिरिक्स दिया है तरुण पांडेय ने। जबकि इस गाने में रितेश का साथ आवाज दिया है शिल्पी राज ने (Ritesh Pandey And Shilpi Raj) ने। वहीं यह पूरा गाना रितेश पांडे और नीलम गिरी पर बेस्ड हैं। इस गान को म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। जबकि वीडियो डायरेक्टर हैं रवि पंडित और कोरियोग्राफर रितिक आरा हैं। आपको बता दें कि हाल ही में रितेश पांडे का एक गाना रिलीज हुआ था। उस गाने का नाम है 'लवंडिया लंदन से लाएँगे' (Lavandiya London Se Layenge)। रितश पांडे के इस गान ने खूब धूम मचाया। रितेश का यह गाना मिलियन का आंकड़ा पर कर दिया है। रितेश पांडे का यह गाना इस समय के सबसे अधिक सुने जाने वाले गानों में से एक है।

Shweta

Shweta

Next Story