×

Bhojpuri Gana: रितेश पांडे का गाना 'उठे दरदिया' रिलीज, मिले लाखों व्यूज, यहां देखें VIDEO

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे का गाना 'उठे दरदिया' (Uthe Daradiya Pet Mein) रिलीज हो चुका हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 16 Sep 2021 11:17 AM GMT
रितेश पांडे
X

रितेश पांडे (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया) 

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत में अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के दम पर पहचान बनाने वाले भोजपुरी देसी कलाकार रितेश पांडे (Ritesh Pandey) यूट्यूब पर जमकर बवाल मचा रहे हैं। रितेश पांडे का गाना (Ritesh Pandey Ka Gana) 'उठे दरदिया' (Uthe Daradiya Pet Mein) रिलीज हो चुका हैं। रितेश पांडे का यह वीडियो सॉन्ग (Ritesh Pandey Video Song) बिल्कुल अलग है। यह भोजपुरी वीडियो HD सॉन्ग (Bhojpuri Video HD Song) गर्लफ्रेंड और ब्वॉफ्रेंड की अफेयर पर बेस्ड है। रितेश पांडे का यह गाना युवाओं को काफी पसंद आ रहा है।

वीडियो DJ सॉन्ग (Video DJ Song) 'उठे दरदिया' 15 सितंबर 2021 को जीएमजे- ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन-भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इसे रिलीज हुए पूरे एक दिन हो गए हैं लेकिन इसे 1 लाख व्यूज मिले हैं। इस भोजपुरी गाना को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें कि रितेश पांडे का सभी भोजपुरी सॉन्ग इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ हैं।

लेकिन रितेश पांडे का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Ritesh Pandey Bhojpuri Video Song) 'उठे दरदिया' एक अलग ही कॉन्सेप्ट पर आधारित है। यही वजह है कि भोजपुरी दर्शकों को उनका यह गाना खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में रितेश के साथ गाया है भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने। जबकि लिरिक्स तैयार किया है सतेंद्र प्रजापति, वीडियो डायरेक्टर है गोविंद प्रजापति।

वहीं इसका म्यूजिक डायरेक्टर है अशोक राव। इसके अलावा इस गाने का कोरियोग्राफर है सन्नी सोनकर। आपको बता दें कि अभी हाल ही में रितेश पांडे का गाना 'चाल चलेलु मस्तानी' (Chaal Chalelu Mastani) रिलीज हुआ था। जो दर्शकों को खूब पसंद भी आया। 'चाल चलेलु मस्तानी' 10 सितंबर 2021 को रिलीज किया गया था। जिसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने का लिरिक्स दिया था प्रकाश आनंद ने और म्युजिक दिया था साहिल खान ने। फिलहाल अभी देखना है कि रितेश पांडे का गाना 'उठे दरदिया' कब तक मिलियन व्यूज पार करता हैं।

Shweta

Shweta

Next Story