×

Bhojpuri Gana: देसी कलाकार समर सिंह और खुशबू तिवारी का गाना 'भैंस बेच के चुम्मा लेंगे' ने मचाया धमाल, देखिए VIDEO

Bhojpuri Gana: समर सिंह और खुशबू तिवारी का गाना 'भैंस बेच के चुम्मा लेंगे' (Bhains Bech Ke Chumma Lenge) यूट्यूब पर गर्दा मचा रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 28 Sep 2021 10:37 AM GMT
Samar Singh
X

समर सिंह (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी देसी कलाकार समर सिंह (Samar Singh) एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। लेकिन इस बार समर सिंह का साथ भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी (Khushboo Tiwari) दे रही हैं। समर सिंह और खुशबू तिवारी का गाना (Samar Singh Khushboo Tiwari Ka Gana) 'भैंस बेच के चुम्मा लेंगे' (Bhains Bech Ke Chumma Lenge) यूट्यूब पर गर्दा मचा रहा है।

इस भोजपुरी एचडी सॉन्ग (bhojpuri hd song) में समर सिंह के लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया है। समर सिंह के साथ वीडियो डीजे सॉन्ग में भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका शर्मा नजर आ रही हैं। समर सिंह अपनी गायकी के साथ-साथ एक अच्छे एक्टर भी हैं। भोजपुरी जगत में इस समय समर सिंह टॉप सिंगर्स में गिने जाते हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं लोग इनके गाने का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। जैसी ही समर सिहं का गाना 'भैंस बेच के चुम्मा लेंगे' रिलीज हुआ, वैसे ही इंटरनेट पर छा गया। समर सिंह के भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'भैंस बेच के चुम्मा लेंगे' स्पीड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे अब तक एक लाख व्यूज मिल चुके हैं। समर सिंह का यह वीडियो सॉन्ग 27 सितम्बर, 2021 को रिलीज हुआ है। लेकिन भोजपुरी दर्शकों के बीच खूब धमाल मचा रहा है।

समर सिंह के इस भोजपुरी गाने का लिरिक्स लिखे हैं रामसेवक प्रितम ने । जबकि म्यूजिक दिया है आशीष वर्मा ने। बहरहाल, अगर समर सिंह के गाने की बात करे तो अभी हाल ही में उनका एक गाना रिलीज हुआ था। समर सिंह के उस भोजपुरी गाने के बोल 'हम नाग तू नगिना' (Ham Naag Tu Nagina) था। इस गाने को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। यह सॉन्ग 14 सितबंर, 2021 को वीआर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने में समर सिंह उनकी को-एक्ट्रेस नजर आई थीं। इन दोनों की जोड़ी देखने लायक थी। समर सिंह के साथ इस गाने में आवाज दिया था अंकिता सिंह (Ankita Singh) ने। जबकि लिरिक्स हरिंद्र हरियाली ने लिखे थे। वहीं संगीत से सजाया था एडीआर आनन्द ने। इस गाने के डायरेक्टर पवन पाल और एडिटर अंगद पाल हैं।

Shweta

Shweta

Next Story