×

Bhojpuri Gana: गर्दा मचा रहा है समर सिंह का गाना 'हम नाग तू नगिना', आपने देखा क्या VIDEO?

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिंगर समर सिंह (Samar Singh) का गाना ‘हम नाग तू नगिना’ (Ham Naag Tu Nagina) रिलीज किया गया हैं। इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Network
Newstrack NetworkWritten By Shweta
Published on: 15 Sep 2021 10:25 AM GMT
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो (फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी देसी स्टार समर सिंह (Samar Singh) अपनी गायकी और एक्टिंग के दम पर भोजपुरी सिनेमा में अलग पहचान बना लिए हैं। समर सिंह अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक गाने रिलीज कर रहे हैं। इस बीच समर सिंह का गाना (Samar Singh Ka Gana) 'हम नाग तू नगिना' (Ham Naag Tu Nagina) रिलीज हो चुका है। समर सिंह के इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

भोजपुरी HD वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri HD Video Song) 'हम नाग तू नगिना' 14 सितबंर 2021 को वीआर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जो भोजपुरी प्रेमियों के बीच गर्दा मचा रहा है। इस गाने में समर सिंह उनकी को-एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। इन दोनों की जोड़ी देखने लायक है।

बता दें कि DJ सॉन्ग (DJ Song) 'हम नाग तू नगिना' को समर सिंह के साथ आवाज दिया है अंकिता सिंह (Ankita Singh) ने। जबकि लिरिक्स हरिंद्र हरियाली ने लिखे हैं। वहीं संगीत से सजाया है एडीआर आनन्द ने। इस गाने का डायरेक्टर हैं पवन पाल और एडिटर हैं अंगद पाल। आपको बताते चलें कि हाल ही में समर सिंह का गाना 'स्टेजवे सहित फेकवा देहब' (Stagewe Sahit Fekwa Dehab) रिलीज हुआ था। इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला।

समर सिंह का 'स्टेजवे सहित फेकवा देहब' 10 सितंबर 2021 को रिलीज हुआ था। इस गाने में समर सिंह दंबग रोल में नजर आए थे। ब्लैक कुर्ता और काला टीका लगाए हुए समर सिंह किसी डाकू से कम नहीं लग रहे थेष इनका यह नया अवतार फैंस का काफी पसंद आया। वहीं इस गाने में समर सिंह के साथ भोजपुरी हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे(Akanksha Dubey) नजर आई थी। समर सिंह और आकांक्षा दुबे ने स्टेज तोड़ डांस किया था। रेड कलर की ड्रेस में आकांक्षा दुबे बेहद हसीन लग रही थी। समर सिंह का यह गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी पर रिलीज हुआ था। इस गाने का निर्माता थे रत्नाकर कुमार और म्यूजिक दिया था एडीआर आनंद ने। जबकि इस भोजपुरी सॉन्ग के गीतकार थे कुंदन प्रीत। वहीं कोरियोग्राफर रहे बॉबी जैक्सन, कैमरामैन संतोष यादव, वीडियो निर्देशक गोल्डी जायसवाल और एडिटर पप्पू वर्मा। इस गाने में समर सिंह के साथ आवाज दिया था सिंगर खुशबु तिवारी ने।

Shweta

Shweta

Next Story