×

Bhojpuri Gana: समर सिंह का गाना 'जब जब पियवा रोवाई हो' ने फैंस का दिल जीता, अभी देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के स्टार समर सिंह (Samar Singh) का गाना इन दिनों एक के बाद एक रिलीज हो रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 16 July 2021 10:23 AM GMT
समर सिंह
X

 समर सिंह ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के स्टार समर सिंह (Samar Singh) का गाना इन दिनों एक के बाद एक रिलीज हो रहे हैं। समर सिंह उन स्टार्स में गिने जाते हैं जिनके सभी गाने सुपरहिट होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं समर सिंह के सभी गाने भोजपुरिया दर्शकों को हर बार झूमने पर मजबूर कर देता है। इस बीच एक बार फिर समर सिंह का गाना 'जब जब पियवा रोवाई हो' (Jab Jab Piyawa Rowai Ho) यूट्यूब पर आग लगा रहा है। इसे गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बता दें कि भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) 'जब जब पियवा रोवाई हो' 1 4 जुलाई को समर सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने में समर सिंह के साथ भोजपुरी सेक्सी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु (Trishakar Madhu) हैं। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। त्रिशाकर मधु अदाओं से दर्शकों को घायल कर रही हैं वहीं इस गाने को खबर लिखे जाने तक 6 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

समर सिंह इस गाने में प्रेमी के रोल प्ले करते हुए नजर आ रहे है तो वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस त्रिशाकर मुध प्रेमिका के रोल में है। इस भोजपुरी गाने में प्रेमिका की शादी किसी और से होने जा रही है जिसे देख प्रेमी का दिल पूरी तरह से टूट जाते है। इसे पर यह भोजपुरी गाना बेस्ड है। इस गाने के लिरिक्स दिया है यादव राज ने। जबकि संगीत से सजाया है आर्या शर्मा ने वहीं इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग को डायरेक्ट किया है गोल्डी जायसवाल ने।

हाल ही में समर सिंह का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ था। जिसका नाम 'पलंगिया कइले बा पागल' (Palangiya Kaile Ba Pagal) है। यह गाना युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने ने इंटरनेट पर आग लगा दिया। भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) 'पलंगिया कइले बा पागल' 1 जून 2021 को आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस गाने में समर सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) नजर आई। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आया। इस गाने ने मिलियन का आंकड़ा पार कर दिया है। इस गाने को समर सिंह और अनुपमा यादव (Anupama Yadav) ने गाया। जबकि लिरिक्स लिखा है अखिलेश कश्यप ने और संगीत दिया है श्याम सुंदर ने। वहीं इस वीडियो सॉन्ग को पंकज सोनी ने डायरेक्ट किया है और कोरियोग्राफर कुमार चन्दन हैं। बता दें कि इस डीजे सॉन्ग का प्रोडयूसर है मनोज मिश्रा, एडिटर है प्रशांत सिंह।

Shweta

Shweta

Next Story