×

Bhojpuri Gana: समर सिंह और आकांक्षा दुबे का गाना 'कमर के दरद सह ना पईबू' ने तोड़ा रिकॉर्ड, क्या आपने देखा VIDEO?

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सुपरस्टार समर सिंह का गाना ‘कमर के दरद सह ना पईबू’ (Kamar Ke Darad Sah Na Paibu) रिलीज हो गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 16 Sep 2021 12:51 PM GMT
समर सिंह
X

समर सिंह (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया) 

Bhojpuri Gana: भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार समर सिंह (Samar Singh) के इन दिनों एक के बाद एक गाने रिलीज हो रहे हैं। समर सिंह उन स्टार्स में गिने जाते हैं जिनके सभी गाने सुपरहिट होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं समर सिंह के सभी गाने भोजपुरिया दर्शकों को हर बार झूमने पर मजबूर कर देते हैं। इस बीच एक बार फिर समर सिंह का गाना 'कमर के दरद सह ना पईबू' (Kamar Ke Darad Sah Na Paibu) इंटरनेट पर आग लगा रहा है। इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बता दें कि भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) 'कमर के दरद सह ना पईबू' 5 सितंबर 2021 को समर सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने में समर सिंह के साथ भोजपुरी सेक्सी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) है। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। आकांक्षा दुबे अपनी अदाओं से दर्शकों को क्रेजी कर दिया है वहीं इस गाने को अब तक 21 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

समर सिंह का वीडियो सॉन्ग 'कमर के दरद सह ना पईबू' में समर सिंह के साथ गाया है अंकिता सिंह (Ankita Singh) ने और लिरिक्स लिख हैं अरविंद निषाद ने। जबकि म्यूजिक डायरेक्टर हैं एडीआर आनंद। वहीं इस गाने के डायरेक्टर हैं सुनील बाबा। आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही समर सिंह का गाना 'हम नाग तू नगिना' (Ham Naag Tu Nagina) रिलीज हुआ था। इस गाने को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। यह सॉन्ग 14 सितबंर 2021 को वीआर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने में समर सिंह उनकी को-एक्ट्रेस नजर आई थी। इन दोनों की जोड़ी देखने लायक थी। समर सिंह के साथ इस गाने में आवाज दिया था अंकिता सिंह (Ankita Singh) ने। जबकि लिरिक्स हरिंद्र हरियाली ने लिखे थे। वहीं संगीत से सजाया था एडीआर आनन्द ने। इस गाने का डायरेक्टर रहे पवन पाल और एडिटर थे अंगद पाल।

Shweta

Shweta

Next Story