×

Bhojpuri Gana: समर सिंह का गाना 'ओठललिया रउवा मुंहे लागल बा'रिलीज, रानी ने लगाया हुस्न का तड़का, देखें video

Bhojpuri Gana: समर सिंह का गाना (Samar Singh Ka Gana)‘ओठललिया रउवा मुंहे लागल बा’ (Othlaliya Rauwa Muhe Lagal Ba) रिलीज हो चुका है।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 30 Sep 2021 11:42 AM GMT
Samar Singh
X

समर सिंह (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी स्टार समर सिंह (Samar Singh) आज के दौर में मशहूर गायकों के लिस्ट में शुमार हो चुके हैं। आजमगढ़ में जन्में समर सिंह अपनी गायकी और एक्टिंग के दम पर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। समर सिंह अपने फैंस के लिए इन दिनों एक से बढ़कर एक गाने लेकर आ रहे हैं। जौनपुर पूर्वांचल विश्वविद्याल में स्नातक करने के बाद से समर सिंह ने छोटे-मोटे शो करना शुरू दिया था।

समर सिंह का गाना गन्ने के रस ने उन्हे रातों रात सुपरस्टार बना दिया। इस गाने के बाद से समर सिंह ने भोजपुरी जगत में एक अलग पहचान बना लिया है। इस बीच समर सिंह का गाना (Samar Singh Ka Gana)'ओठललिया रउवा मुंहे लागल बा' (Othlaliya Rauwa Muhe Lagal Ba) रिलीज हो चुका है। इस एचडी सॉन्ग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि समर सिंह का गाना 'ओठललिया रउवा मुंहे लागल बा' में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी नजर आ रही हैं। रानी के साथ समर सिंह जबरदस्त रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। भोजपुरी डीजे सॉन्ग में दोनों ने मिलकर रोमांस का जबरदस्त तड़का लगाया है।

भोजपुरी गाना (Bhojpuri gaana) 'ओठललिया रउवा मुंहे लागल बा' 29 सिंतबर 2021 को समर सिंह के ऑफिशयल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में समर सिंह की पत्नी का रोल निभाती हुई रानी नजर आ रही है। समर सिंह का यह भोजपुरी वीडियो सॉन्ग बेहद रोमांटिक हैं। दोनों की कैमिस्ट्री को फैंस काफी एन्जॉय कर रहे हैं। इस गाने को अब तक 2 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

आपको बताते चलें कि समर सिंह का गाना 'ओठललिया रउवा मुंहे लागल बा' का लिरिक्स यादव राज ने दिया है। जबकि इस रोमांटिक गाने में समर सिंह का साथ दिया है अंकिता सिंह (Samar Singh And Ankita Singh) और संगीत दिया है रौशन सिंह ने। वहीं इस गाने की वीडियो निर्देशन किया है पवन पाल ने। फिलहाल समर सिंह का यह गाना फैंस को दीवाना बना दिया है

Shweta

Shweta

Next Story