Bhojpuri Gana: यश कुमार और रक्षा गुप्ता का वीडियो सॉन्ग " जो दिखता है वही बिकता है" वायरल

Bhojpuri Gana: यश कुमार का गाना (Yash Kumar Ka Gana) “ जो दिखता है वही बिकता है” (Jo Dikhta Hai Vahi Bikta Hai) खूब सुना जा रहा है।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 23 Oct 2021 9:46 AM GMT
Yash Kumar
X

यश कुमार (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत में एक्टिंग किंग के नाम से मशहूर अभिनेता यश कुमार (bhojpuri singer yash kumar) का अपना एक अलग ही जलवा है। आज के समय में उनके करोड़ों दीवाने हैं। उनकी जब भी कोई फिल्म या गाना रिलीज होता है एक अलग रिकॉर्ड बनाता है। यश भोजपुरी के टॉप सिंगर्स की लिस्ट में गिने जाते हैं। इस दरमियान यश कुमार का गाना (Yash Kumar Ka Gana) " जो दिखता है वही बिकता है" (Jo Dikhta Hai Vahi Bikta Hai) खूब सुना जा रहा है। यह गाना भोजपुरी फिल्म नसीहत का है। गीतकार जाहिद अख्तर ने इस गाने को बहुत ही खूबसूरत से सजाया है।

यह भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 2021 (bhojpuri video song 2021) का सबसे सुपरहिट गानों में से एक है। इस गाने में यश कुमार के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता रोमांस करती हुई दिख रही है। रक्षा गुप्ता की एंट्री बहुत ही बेहतरीन ढंग से हुई है। टॉप में रक्षा गजब ढा रही है। वहीं दूसरी और यश कुमार भी कम नहीं लग रहे हैं। बॉलीवुड फिल्मों की तरह यश ने एंट्री किया है। यह पूरा भोजपुरी गाना भव्य तरीके से फिल्माया गया है।

भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग (bhojpuri romantic song) "जो दिखता है वही बिकता है" एंटर10 रंगीला पर रिलीज हुआ है। वहीं इस भोजपुरी एचडी वीडियो सॉन्ग (bhojpuri hd video song) को संगीत दिया है मधुकर आनंदी ने। यश कुमार के इस गाने को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

वहीं अगर यश कुमार की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में फिल्म "दिलदार सांवरिया" से डेब्यू किया था। इस फिल्म में यश के साथ अंजना सिंह नजर आई थी। इस फिल्म के बाद यश का पहला गाना 'दिल लगल बेवफा से' साल 2017 में रिलीज हुआ था। यह गाना सबसे ज्यादा सुना गया। यहीं से यश की आवाज का जादू भोजपुरिया दर्शकों के बीच छा गया। आज यश भोजपुरी इंडस्ट्री के जान बन चुके हैं। बहरहाल, कुछ दिन पहले ही यश का गाना (new bhojpuri song 2021) 'ई तोहरा होठ के नरमी' (Ee Tohra Hoth Ke Narmi) जारी किया गया था। जिसमें वह एक्ट्रेस पूनम दुबे (Poonam Dubey) के साथ रोमांस का तड़का लगाते हुए नजर आए थे। उन दोनों की कैमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद भी आयी।

Shweta

Shweta

Next Story