×

Bhojpuri Gana: प्रमोद प्रेमी यादव का यह भोजपुरी गाना इंटरनेट पर लगा रहा आग, एक क्लिक में देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) एक्टिंग से लेकर उनके गाने तक के सभी दीवाने हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 30 Jun 2021 2:39 AM GMT
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) एक्टिंग से लेकर उनके गाने तक के सभी दीवाने हैं। प्रमोद प्रेमी यादव ने अपने फैंस को इस कोरोना काल में भी निराश नहीं किया। इस बीच प्रमोद का एक और जबरदस्त गाना रिलीज हुआ है। प्रमोद का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Video Song) 'ओठलाली चाटता' (Othlali Chatata) युवाओं को काफी पसंद आ रहा है।

प्रमोद प्रेमी का वीडियो सॉन्ग 'ओठलाली चाटता' ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह सेक्सी सॉन्ग 29 जून 2021 को रिलीज हुआ है और अब तक इस गाने को 2 लाख से अधिक व्यूज मिल गया है। बहुत जल्द ही प्रमोद का यह गाना मिलियन का आंकड़ा पार कर देगा। इस गाने में प्रमोद अपने हीरोइन के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

इन दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। यह जोड़ी इंटरनेट पर आग लगा दिया है। अब देखना होगा की प्रमोद का यह गाना कब तक मिलियन का आंकड़ा पार करता है। फिलहाल इस गाने का धूम भोजपुरी प्रेमियों के बीच देखने को मिल रहा है।

बता दें कि भोजपुरी एचडी सॉन्ग 'ओठलाली चाटता' को लिखा है शुभदयाल सोहरा ने। जबकि इस सुपरहिट गाने को म्यूजिक से सजाया है आर्या शर्मा ने और प्रोड्यूस किया है राजकुमार सिंह ने। हाल ही में प्रमोद प्रेमी यादव का रोमांटिक सॉन्ग 'ट्रकवा वाला' (Trakwa Wala) रिलीज हुआ था। जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। इस गाने में प्रमोद प्रेमी एक ट्रक ड्राइवर बने हुए है। वहीं प्रमोद और उनकी हीरोइन रोमांटिक सीन भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि प्रमोद प्रेमी इस गाने स्टाइलिस लग रहे थे। उनका यह लुक फैंस को खूब पंसद आया। बता दें कि इस गाने को लिखा है कृष्णा बेदर्दी ने और म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने।

Shweta

Shweta

Next Story