×

Bhojpuri Gana: रिलीज होते ही छाया काजल राघवानी का गाना "जान गईनी ए हो जान", यहां देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी फिल्म जगत में अपने डांस से लोगों का दिल जीतने वाली काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का आज जन्मदिन है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 20 July 2021 12:00 PM GMT
काजल राघवानी
X

काजल राघवानी ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी फिल्म जगत में अपने डांस से लोगों का दिल जीतने वाली काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का आज जन्मदिन है। इस मौके पर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने कुछ अलग अंदाज में उनका बर्थडे सेलिब्रिट कर रहा है। इस खास अवसर पर काजल राघवानी का भोजपुरी गाना (Kajal Raghwani ka gana) "जान गईनी ए हो जान" (Jaan Gayini Ye Ho Jaan) रिलीज हुआ है।

यह गाना आज यानी 20 जुलाई 2021 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और अब तक इस गाने को 2 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस सैड सॉन्ग में कालज राघवानी ने साड़ी पहन रखी है। काजल इस गाने में बेहद खूबसूरत लग रही है। फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बर्थडे विश कर रहे हैं।

बता दें की भोजपुरी गाना "जान गईनी ए हो जान" को गया है सिंगर प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने। वहीं इस गाने का लिरिक्स दिया है रजनीश मिश्रा और आशुतोष तिवारी ने जबकि संगीत दिया है रजनीश मिश्रा ने। जबकि डायरेक्ट है रवि पंडित और कोरियोग्राफर है राहुल यादव।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग "जान गईनी ए हो जान" को भव्यता से शूट किया गया है। इस गाने में कालज राघवानी बेहद मासूम लग रही है। बता दें कि कालज राघवानी सबसे ज्यादा खेसारी लाल यादव के साथ काम किया है। इस दिनों खेसारी लाल यादव और कालज राघवानी का गाना 'सजके सवर के' (Bhojpuri song 'Sajke Sawar Ke') काफी ट्रेंड में हैं। यह वीडियो सॉन्ग (video song) यूट्यूब पर गर्दा मचा दिया। यह गाना वेव म्यूजिक वर्ड पर रिलीज हुआ था। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांस देखने को मिला। इन दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई। इस गाने में खेसारी का अंदाज बिल्कुल अलग था। वहीं दूसरी ओर काजल राघवानी इस गाने में पिंक साड़ी में कहर ढाती हुई नजर आई। यह गाना 37 करोड़ यानी 370 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने में खेसारी लाल के साथ प्रियंक सिंह ने गाया हैं।

Shweta

Shweta

Next Story