×

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना 'बाबू आओ ना आह...आह...आह...' हुआ रिलीज, यहां देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी के रॉकस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 14 July 2021 10:01 AM GMT
खेसारी लाल यादव
X

खेसारी लाल यादव ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी के रॉकस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने गाने से लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। हर रोज खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना (Khesari Lal Yadav Ka Gana) सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस बीच खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना है 'बाबू आओ ना आह..आह..आह' (Babu Aao Na) रिलीज हो चुका है। खेसारी लाल का यह भोपुरी वीडियो सॉन्ग इन दोनो ट्रेंड में है।

खेसारी लाल यादव इस गाने में आशिक का रोल प्ले किए हैं। इस गाने में खेसारी लाल की प्रेमिका की शादी होने जा रही है। जिसकी खबर मिलते ही वह अपने प्रेमिका के घर पहुंच जाते हैं। और जोर- जोर से गाते हैं 'बाबू आओ ना'। खेसारी लाल का यह वीडियो सॉन्ग इन दोनों यूट्यूब पर गर्दा मचा दिया है। भोजपुरा गाना 'बाबू आओ ना' को म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हुआ है।

बता दें कि भोजपुरा गाना बाबू आओ ना आह...आह...आह... को खेसारी लाल यादव के साथ गाया है अनुपमा यादव ने (Anupama Yadav) ने और गाने का लिरिक्स तैयार किया है विशाल भारती ने। जबकि म्यूजिक दिया है शुभम राज ने और वीडियो डायरेक्ट आशीष सत्यार्थी हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'नाच के मलकिनी' (Nach Ke Malkini) रिलीज हुआ था। इस गाने को खूब पसंद भी किया गया।

यह वीडियो सॉन्ग (video song) यूट्यूब पर गर्दा मचा दिया। यह भोजपुरी गाना (bhojpuri gana) सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (youtube) पर रिलीज हुआ था। यह गाना बॉलीवुड (Bollywood) के आइटम नंबर की तरह शूट हुआ है। इस गाने में खेसारी का अवतार बिल्कुल अलग था। और इस गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगडे (Pakhi Hegde) और आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) नजर आई थी। ये दोनों एक्ट्रेस बहेद सेक्सी लग रही थी। इन तीनों की केमिस्ट्री देखने लायक रहा। खेसारी का यह गाना लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया था। इस सुपरहिट गाने को लोगों ने खूब पसंद किया।

Shweta

Shweta

Next Story