×

Bhojpuri Gana: डिंपल सिंह का गाना 'डर लागे पिया धान के रोपनिया से' ने उड़ाया गर्दा, यहां देखें वीडियो

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस डिंपल सिंह एक बार फिर दर्शकों को अपने भोजपुरी गाने पर झूमाने आ गई है।

Network
Newstrack NetworkBy Shweta
Published on: 7 July 2021 10:24 AM GMT (Updated on: 26 Feb 2023 12:15 PM GMT)
डिंपल सिंह
X

डिंपल सिंह ( फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस डिंपल सिंह (Dimpal Singh) एक बार फिर दर्शकों को अपने भोजपुरी गाने पर झूमाने आ गई है। हाल ही में डिंपल सिंह का भोजपुरी गाना (Dimpal Singh ka Bhojpuri Gana) 'डर लागे पिया धान के रोपनिया से' (Dar Lage Piya Dhan Ke Ropniya Se) यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। यह भोजपुरी गाना लोगों को क्रेजी कर दिया है।

बता दें कि डिंपल सिंह का भोजपुरी गाना 'डर लागे पिया धान के रोपनिया से' डिंपल सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं इस गाने में डिंपल ने गांव की लड़की का किरदार निभा रही हैं। इसके साथ ही वह इस गाने में बेहद सेक्सी लग रही हैं। इस गाने को अब तक एक लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. यह एचडी गाना ( HD Song) जूलाई 2021 को रिलीज हुआ है। इस गाने में डिंपल हरे रंग की साड़ी में कमाल की लग रही हैं।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) में 'डर लागे पिया धान के रोपनिया से' में डिंपल के साथ भोजपुरी एक्टर इमरान नजर आ रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। वहीं इस गाने को लिखा है टुनटुन यादव ने। जबकि म्यूजिक दिया है राजा भट्टाचार्या ने।

बता दें कि डिंपल भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का गाना 'मीठा मीठा बथे कमरिया हो' (Mitha Mitha Bathe Kamariya Ho) में नजर आ चुकी हैं। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद भी किया था। यही से डिंपल को पहचान मिली। यह गाना पिछले साल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था।

ये भी है गाना

आपको बताते चलें कि हाल ही में डिंपल सिंह का भोजपुरी गाना 'कजरौटा हेराईल' (Kajrauta Herail) यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गान में भी डिंपल ने साड़ी पहन रखा था। इस लुक में डिंपल कहर ढा रही थी। वहीं इस गाने को भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी (Khushboo Tiwari) ने गाया था और म्यूजिक दिया था विकास यादव ने। जबकि गाना लिखा था राज यादव ने।

Shweta

Shweta

Next Story