×

Akshara Singh: जल्द ही टी-सीरीज के एक प्रोजेक्ट में नजर आएंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, फर्स्ट लुक हुआ रिवील

Bhojpuri Heroine Akshara Singh: भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह खूब चर्चा बटोरती हैं। कभी उनका सोशल मीडिया पोस्ट लोगों का ध्यान खींच लेता है, तो कभी अपने किसी प्रोजेक्ट की वजह से अक्षरा सिंह अपने फैंस के बीच चर्चा का विषय बनीं रहती हैं।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 22 Sep 2023 9:08 AM GMT
Akshara Singh: जल्द ही टी-सीरीज के एक प्रोजेक्ट में नजर आएंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, फर्स्ट लुक हुआ रिवील
X

Bhojpuri Heroine Akshara Singh: भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह खूब चर्चा बटोरती हैं। कभी उनका सोशल मीडिया पोस्ट लोगों का ध्यान खींच लेता है, तो कभी अपने किसी प्रोजेक्ट की वजह से अक्षरा सिंह अपने फैंस के बीच चर्चा का विषय बनीं रहती हैं। भोजपुरी की इस बाला की हर एक अदा पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। अक्षरा सिंह जिस तरह से अपना नाम बना रहीं हैं, उसे देख तो यही लग रहा है कि बहुत जल्द बॉलीवुड की दुनिया में भी उनका सिक्का चलने वाला है। जी हां!! वह भोजपुरी पर्दे पर छाईं हुईं हैं, साथ ही अब तो वह हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपना जलवा दिखा रहीं हैं।

टी-सीरीज के एक प्रोजेक्ट में नजर आएंगी अक्षरा सिंह

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पिछले काफी समय से अपनी फिल्म "अक्षरा" को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं अब जाकर उन्होंने अपने एक नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। दरअसल अक्षरा सिंह ने हाल-फिलहाल में ही अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह बहुत ही जल्द टी-सीरीज के एक प्रोजेक्ट में नजर आएंगी।


खूबसूरत दिवा अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर शूटिंग के सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रेड कलर के बेहद ही हॉट और रिवीलिंग आउटफिट में नजर आ रहीं हैं। अक्षरा सिंह ने अपनी इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, "किसी खास चीज की शूटिंग कर रही हूं।" इसके साथ उन्होंने फायर और दिल वाला इमोजी बनाया है।

म्यूजिक वीडियो की कर रहीं हैं शूटिंग

अक्षरा सिंह बॉलीवुड की फेमस म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के साथ काम कर रहीं हैं, इसके बारे में उनके हैशटैग को देखकर पता चला। वहीं अपने द्वारा शेयर की गई फोटो में उन्होंने जिस तरह से चेयर पर बैठकर पोज दे रहीं हैं, उसे देख यही लग रहा है कि अक्षरा सिंह टी-सीरीज के आने वाले म्यूजिक वीडियो में काम कर रहीं हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस भरा अंदाज देखने को मिलेगा।

अक्षरा सिंह के फैंस हुए एक्साइटेड

अक्षरा सिंह की इस तस्वीर ने फैंस को बेहद एक्साइटेड कर दिया है। वे म्यूजिक वीडियो के साथ ही अक्षरा की भी खूब तारीफ करते दिख रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, "एक दम बवाल लग रही हो।" दूसरे ने लिखा, "सेक्सी वीडियो सॉन्ग आने वाला है।" तीसरे ने लिखा, "हंगामा होने वाला है।" चौथे ने लिखा, "जल्दी रिलीज करिए, इंतजार नहीं हो रहा है।" इसी तरह अक्षरा के तमाम फैंस गाने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहें हैं।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story