×

Bhojpuri Heroine: क्या लंदन में अपने लिए दूल्हा तलाश रहीं हैं भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा, वीडियो आया सामने

Bhojpuri Heroine Raksha Gupta: बहुत ही कम समय में भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में अपनी दमदार पहचान बना चुकी अभिनेत्री रक्षा गुप्ता इस समय बेहद व्यस्त चल रहीं हैं। जी हां!!

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 14 Sep 2023 6:29 AM GMT
Bhojpuri Heroine Raksha Gupta
X

Bhojpuri Heroine Raksha Gupta (Photo- Social Media)

Bhojpuri Heroine Raksha Gupta: बहुत ही कम समय में भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में अपनी दमदार पहचान बना चुकी अभिनेत्री रक्षा गुप्ता इस समय बेहद व्यस्त चल रहीं हैं। जी हां!! वह इन दिनों लंदन में हैं, जहां उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग की जा रही है। रक्षा गुप्ता को इंडस्ट्री में आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन वह अभी से ही तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहीं हैं। महज कुछ ही सालों में वह भोजपुरी के बड़े से बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं हैं, जिस तरह से उनके काम को दर्शक पसंद कर रहें हैं, उसे देख कहना गलत नहीं होगा कि वह भोजपुरी की अगली हिट एक्ट्रेस बन सकती हैं। इसी बीच भोजपुरी की इस हसीना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लंदन की सड़क पर दुल्हन की तरह सज संवर कर घूम रहीं हैं।

लंदन की सड़कों पर रक्षा गुप्ता ने की ऐसी हरकत

भोजपुरी हीरोइन रक्षा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं, अपनी खूबसूरती और पर्सनैलिटी से उन्होंने बहुत से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है और अभी भी रोजाना उनके फैंस की संख्या बढ़ ही रही है। रक्षा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दुल्हन की तरह सज-धज कर अपना कमाल का अंदाज दिखा रहीं हैं।


रक्षा गुप्ता द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बारे में आपको डिटेल में बताएं तो वह "मन की लगन" गाने पर झूमते दिख रहीं हैं। खासतौर पर उनका आउटफिट लोगों का ज्यादा ध्यान खींच रहा है। दरअसल रक्षा ने जींस पहना हुआ है और उसके ऊपर उन्होंने टॉप की जगह रेड कलर का हैवी वर्क वाला ब्लाउज कैरी किया है और साथ ही रेड कलर का डिजाइनर दुप्पटा भी लिया है, उन्होंने दुपट्टे हो इस तरह से कैरी किया हुआ है कि उनका लुक ब्राइड की तरह लग रहा है। इस लुक में रक्षा लंदन की सड़कों पर घूमते और इठलाते दिख रहीं हैं, उनका ये खूबसूरत अंदाज देखते बन रहा है।

रक्षा गुप्ता के लुक पर फिदा हुए फैंस

अभिनेत्री रक्षा गुप्ता के इस वीडियो पर उनके फैंस का दिल आ गया है, वे एक्ट्रेस के लुक की खूब तारीफ कर रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "इतनी क्यूट दुल्हन।" दूसरे ने लिखा, "खूबसूरत।" वहीं इसी तरह रक्षा के और भी फैंस ने उन्हें प्यारी, प्रिटी और सुंदर दुल्हन का टैग दिया। अभिनेत्री का यह वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है, और खून शेयर भी किया जा रहा है।


रक्षा गुप्ता की आने वाली फिल्में

भोजपुरी दिवा रक्षा गुप्ता लंदन में अपनी फिल्म "बेवफा" की शूटिंग कर रहीं हैं। वहीं हाल ही में उनकी एक आने वाली फिल्म "चाची नंबर वन" का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे देख दर्शक हंस हंस कर लोट-पोट हो गए हैं। इसके अलावा उनके पास "कभी अलविदा ना कहना" समेत कई और फिल्में भी हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story