×

Bhojpuri Holi Song: अक्षरा सिंह का नया होली गाना, सोशल मीडिया पर मचा रहा तहलका

Bhojpuri Holi Trending Song: होली का एक नया धमाकेदार भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छाया हुआ है|

Shivani Tiwari
Published on: 4 March 2025 8:19 PM IST
Bhojpuri Holi Song: अक्षरा सिंह का नया होली गाना, सोशल मीडिया पर मचा रहा तहलका
X

Bhojpuri Holi Gana: होली का महीना शुरू हो चुका है और अभी से ही घरों में होली की तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं, होली का त्यौहार पूरा देश धूमधाम से मनाता है, वहीं मनोरंजन जगत के सितारे भी होली के जश्न को दोगुना करने के लिए होली का गाना भी रिलीज कर रहें हैं, इसी बीच अब होली का एक नया धमाकेदार भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छाया हुआ है, जी हां! उस गाने का नाम जोगीरा सा रा रा (Jogira Sa Ra Ra Song) है। चलिए आपको भी दिखाते हैं।

भोजपुरी का होली गाना (Bhojpuri Holi Trending Song)

जब भी कोई त्यौहार आने वाला होता है, भोजपुरी इंडस्ट्री में उससे रिलेटेड गाना रिलीज होने लग जाता है, वहीं अब होली पर भी कई बैक तो बैक गाना रिलीज हो रहा है, वहीं अभी हाल ही में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने भी अपना गाना जोगीरा सा रा रा रिलीज किया है, जो आते ही वायरल हो गया है, इतना ही नहीं, दर्शक उस पर जमकर Reels बना रहें हैं।

भोजपुरी होली गाने जोगीरा सा रा रा में अक्षरा सिंह का अंदाज देखते बन रहा है, उनके ठुमके के दर्शक दीवाने बन चुके हैं। गाने में अक्षरा सिंह के साथ अभिनेता विशाल आदित्य सिंह नजर आ रहें हैं। गाने में दोनों की जुगलबंदी देखते बन रही है। बताते चलें कि जोगीरा सा रा रा होली गाने को अक्षरा सिंह के साथ ही सुगम सिंह ने गाया है, जो बवाल मचा रहा है। गाने की लिरिक्स छोटू यादव ने लिखी है, जबकि मोहित यादव ने म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट किया है। जोगीरा सा रा रा गाने को बहुत ही धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिस तरह का प्यार गाने को मिल रहा है, उसे देख तो यही लग रहा है कि होली के दिन अक्षरा सिंह का ये गाना टॉप पर बजने वाला है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story