Bhojpuri Holi Song: होली पर आया अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'होली में मजनुआ जीजा जी से लड़ल', ऐसे लगाया एक्ट्रेस को रंग

Bhojpuri Holi Song:भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का एक नया गाना इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस नीतू यादव नज़र आ रहीं हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 28 Feb 2023 12:24 PM GMT (Updated on: 28 Feb 2023 12:24 PM GMT)
Bhojpuri Holi Song
X

Bhojpuri Holi Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Holi Song: होली जैसे जैसे नज़दीक आ रही है लोगों पर इसका खुमार और भी ज़्यादा देखने को मिल रहा है। वहीँ भोजपुरी इंडस्ट्री तो इसके रंग में पूरी तरह से सराबोर हो चुकी हैं। हर दिन होली के गानों से सोशल मीडिया पर बहार नज़र आती है। होली का त्यौहार वैसे भी गानों के बिना अधूरा है और अगर उसपर भोजपुरिया रंग हो तो कहना ही क्या। वहीँ भोजपुरी इंडस्ट्री में हर दिन होली के गाने रिलीज़ कर रही है।

होली पर आया अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना

होली के त्यौहार में जहाँ हर कोई झूमने को तैयार है वहीँ भोजपुरी इंडस्ट्री भी पूरी तरह से तैयार है आपको मदहोश करने में। होली की उमंग तो और भी तरोताज़ा करती है भोजपुरी होली गीतों की बहार। होली की दस्तक सुनाई देते ही इंडस्ट्री लगातार नए नए होली गीत रिलीज़ कर रही है। वहीँ भोजपुरी सितारे हर दिन किस न किसी गीत को रिलीज़ करके लोगों का मन मोह रहे हैं। वहीँ भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू भी अपने बेहतरीन होली गीतों से सभी को मदमस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। फ़िलहाल उनका एक नया गाना इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उनका ये गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा रिलीज़ किया गया है। जिसके बोल हैं 'होली में मजनुआ जीजा जी से लड़ल।'

अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने के रिलीज़ होते ही ये इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। लोगो उनके इस गाने पर झूम रहे हैं। जिसके साथ ही फाल्गुन का रंग सभी पर चढ़ता नज़र आ रहा है। लोगों को उनका ये गाना बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ एक्ट्रेस नीतू यादव नज़र आ रहीं हैं। गाने के रिलीज़ होने के बाद से लोग इसे खूब सर्च कर रहे हैं और लगातार इसके व्यूज बढ़ रहे हैं। गाने को काफी ख़ूबसूरती से फिल्माया गया है। साथ ही कल्लू और नीतू यादव की जोड़ी लोगों को काफी पसंद भी आ रही है।

अरविंद अकेला कल्लू का जैसे ही कोई गाना रिलीज़ होता है वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है वहीँ अब उनका ये गाना भी खूब धूम मचा रहा है। उनके गानों का फैंस को काफी बेसब्री से इंतज़ार रहता है और अब जब ये गाना रिलीज़ हो गया है तो लोग इसपर रियेक्ट करते भी दिख रहे हैं। जहाँ लोग कल्लू के अंदाज़ को पसंद करते नज़र आ रहे हैं वहीँ नीतू यादव की अदाएं देख लोग दीवाने हुए जा रहे हैं। साथ ही साथ इस गाने को बेहद खास तरह से फिल्माया गया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाने के बोल छोटन छाया ने लिखे हैं। वही इनका संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। गाने के निर्देशक हैं रवि पंडित। साथ ही इसे कोरियोग्राफ किया है विशाल गुप्ता ने।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story