Bhojpuri Holi Song 2023: मुन्नी को नहीं 'बिल्लो रानी' को किया बदनाम इन दो नौजवानों ने, देखिये होली में कर दी कैसी हरकत

Bhojpuri Holi Song 2023: भोजपुरी गाने होली के खुमार को दोगुना कर देते हैं। वहीँ आज हम आपके लिए एक और नया गाना लेकर आये हैं। जो आपको अभी से होली की मस्ती में सराबोर कर देगा।

Shweta Srivastava
Published on: 22 Feb 2023 5:05 AM GMT
Bhojpuri Holi Song 2023
X

Bhojpuri Holi Song 2023 (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Holi Song 2023 : रंगों भरा त्यौहार होली बस कुछ दिनों में ही है और ऐसे में होली के गानों के बिना इसका सुरूर नहीं चढ़ता और बात जब होली के भोजपुरी गानों की हो तो कहना ही क्या। भोजपुरी गाने होली के खुमार को दोगुना कर देते हैं। वहीँ आज हम आपके लिए भोजपुरी का एक और नया गाना लेकर आये हैं। जो आपको अभी से होली की मस्ती में सराबोर कर देगा।

होली की मस्ती में आया एक और भोजपुरी गाना

आज से 14 दिन बाद होली का त्यौहार है। जहाँ घर में पापड़ और गुजिया की महक फैलेगी वहीँ क्या आपने अपनी होली की प्लेलिस्ट बना ली है अगर नहीं तो इसमें एक और गाना आप एड कर के अपने त्यौहार पर भोजपुरिया रंग चढ़ा सकते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर भोजपुरी इंडस्ट्री ने कब्ज़ा कर लिया है होली के गीतों की बात करें तो ये इस समय ट्रेंडिंग पर हैं। हर तरफ भोजपुरी होली सांग्स की धूम है। ऐसे में एक और मदमस्त भोजपुरी गाना रिलीज़ हो गया है।

इस समय होली की मस्ती से भरा एक गाना हर तरफ छाया हुआ है और वो है बिल्लो रानी बदनाम हो जइबू। ये गाना इस समय इस ट्रेंडिंग पर है। जिसे लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। वहीँ इसे काफी ज़बरदस्त तरह से फिल्माया भी गया है जहाँ बिल्लों रानी अपनी अदाओं से सभी को अपना दीवाना बना रहीं है और इस बार मुन्नी की जगह बिल्लो रानी बदनाम हो गईं हैं। इस गाने (Billo Rani Badnam Ho Jaibu) को रिलीज़ हुए अभी चार दिन हुए हैं जो अंकुश राजा (Ankush Raja) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) का है जिसे उन्होंने अपनी आवाज़ से सजाया है। वहीँ अपनी कटीली आँखों से बिल्लों रानी सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहीं हैं। जिसे आयशा कश्यप और अप्सरा कश्यप अपनी अदाओं से और भी ज़्यादा दिलकश बना रहीं हैं।

इस गाने के रिलीज़ होते ही लोगों के रिएक्शंस आने शुरू हो गए थे जहाँ इसे कुछ ही समय में 1 मिलियन व्यू तक पहुंचने में ज़्यादा समय नहीं लगा। वहीँ अब तक इसके व्यूज में इज़ाफ़ा होता नज़र आ रहा है। वहीँ अब ये गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर पहुंच चुका है। गाना यूट्यूब चैनल t-series हमार भोजपुरी पर रिलीज़ किया गया है। वहीँ अंकुश राजा और प्रियंका सिंह की जुगलबंदी को लोग इसके पहले भी काफी पसंद करते आये हैं। तो अपने होली के त्यौहार को और भी ज़्यादा रंगीन बनाने के लिए भोजपुरी गानों के कलेक्शन के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story