Bhojpuri Holi Song: होली की मस्ती में डूबे खेसारी लाल यादव, यामिनी सिंह के साथ किया रोमांटिक डांस

Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव होली की मस्ती में पूरी तरह से डूबे हुए हैं उनका एक और गाना इस समय सोशल मीडिया पर तहलका मचाता दिख रहा है।

Bhojpuri Holi Song: होली की मस्ती में डूबे खेसारी लाल यादव, यामिनी सिंह के साथ किया रोमांटिक डांस
Bhojpuri Holi Song (Image Credit-Social Media)
Follow us on

Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव होली की मस्ती में पूरी तरह से डूबे हुए हैं उनका एक और गाना इस समय सोशल मीडिया पर तहलका मचाता दिख रहा है। एक्टर इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है और उनकी ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। वहीँ जैसे ही उनका कोई गाना रिलीज़ होता है लोग इसे बार बार देखते हैं और ये जल्द ही यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो जाता है। वहीँ उनके कई पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं ऐसा ही उनका एक होली का गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आप भी देखिये और सुनिए खेसारी के इस होली गीत को।

भोजपुरी होली गीत वायरल

खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का गाना 'होली में आस बा' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में दोनों की हॉट केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। होली के त्यौहार पर भोजपुरी इंडस्ट्री पिछले एक महीने से धड़ाधड़ गाने रिलीज़ कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव का गाना होली में आस बा' फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। गाने को लोगों की काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है जिसके बाद इस वीडियो पर कमैंट्स की झाड़ियां लग गयी है।

खेसारी लाल का लेटेस्ट होली गीत, 'होली में आस बा', इंटरनेट के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। फिल्म में खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह नजर आ रही हैं। गाने में दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में यामिनी सिंह सफेद लहंगे में स्टनिंग लग रही हैं, वहीं खेसारी लाल येलो टी-शर्ट में बेहद डैशिंग लग रहे हैं। फैंस के बीच इनकी केमेस्ट्री काफी पॉपुलर है।

फिलहाल गाना यूट्यूब पर वायरल हो गया है। आपको बता दें, उनके लिए इसे अब तक 396,939 बार देखा जा चुका है। इस गाने में खेसारी लाल ने भी अपनी आवाज दी है। साथ ही इसे शुभम सिग्रीवाल ने लिखा है। होली में आस बा का संगीत शुभम तिवारी और रजनी राजा ने संगीत दिया है।