×

Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल यादव लेकर आये होली की बहार, कभी साली को लगाया रंग तो कभी भौजी से की छेड़खानी!

Bhojpuri Holi Song: होली का त्यौहार, रंग और भोजपुरी गानों के बिना हमेशा से अधूरा ही रहा है लेकिन हर बार की तरह इस बार भी होली का रंग जमाने भोजपुरी गानों की बहार तैयार हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 7 Feb 2023 1:45 AM GMT
Bhojpuri Holi Song
X

Bhojpuri Holi Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Holi Song: फाल्गुन का रंग भोजपुरी इंडस्ट्री पर दिनों दिन और घेहरा होता जा रहा है। जहाँ फाल्गुन महीने की शुरुआत होते ही चारों ओर रंग गुलाल की बौछार होने लगती है वहीँ भोजपुरिया अंदाज़ और गाने इस रंग को और पक्का कर देते हैं। होली का त्यौहार, रंग और भोजपुरी गानों के बिना हमेशा से अधूरा ही रहा है लेकिन हर बार की तरह इस बार भी होली का रंग जमाने भोजपुरी गानों की बहार तैयार हैं।

खेसारी लाल यादव के होली गीत

भोजपुरी इंडस्ट्री हर त्यौहार को काफी धूमधाम से मानती आई है और होली का त्यौहार तो हर बार इंडस्ट्री के लिए खास होता है। भले ही होली के त्यौहार को अभी एक महीने का वक़्त हो लेकिन उसपर होली के रंगों का असर अभी से देखा जा सकता है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव लगातार कई होली गीत रिलीज़ कर रहे हैं। वहीँ उनके फैंस को भी उनके होली सांग्स का बेसब्री से इंतज़ार रहता है और एक्टर अपने फैंस को कैसे निराश कर सकते हैं। साल 2023 में खेसरी के टॉप 3 होली गानों को हम आपके लिए लेकर आये हैं। जिन्हे आप अभी से अपनी होली प्लेलिस्ट में जोड़ भी सकते हैं।

ओपन द डोर भौजी (Open The Door Bhauji)

भोजपुरी स्टार ने होली पर कई गाने रिलीज़ किये हैं जिनमे से एक है 'ओपन द डोर भौजी' ये गाना 1 फरवरी को आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया। जबसे ये गाना रिलीज़ हुआ है इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लोग इसे कई कई बार देख रहे हैं जिसकी वजह से अब तक इस गाने को 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में खेसारी का स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है साथ ही उनके साथ इस गाने को अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया हैं।

मुरुगिया तसली में बनी (Murugiya Tasli Me Bani)

भोजपुरी मेगा स्टार खेसारी लाल का एक और होली गीत कुछ समय पहले यानि 25 जनवरी को रिलीज़ हुआ था। इसने भी खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। जिसे अब तक 8.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया। इस गाने को खेसारी ला और नेहा राज ने अपनी आवाज़ से सजाया है।

जीजा जी (Jija Ji)

होली पर कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिनपर खूब गाने बनते हैं उन्ही में से एक रिश्ता होता है जीजा साली का। इसी रिश्ते पर बेस्ड खेसारी लाल का होली गीत जीजा जी भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी हैं। ये गाना 18 जनवरी को रिलीज़ हुआ था जिसे खेसारी के साथ अन्तरा सिंह ने गाया है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story