×

Akshara Singh Video: जिम में ये भोजपुरी हसीना करने लगीं ऐसी हरकत, देखते ही मच गया बवाल

Akshara Singh New Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत हसीना अक्षरा सिंह बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं हैं। अक्षरा सिंह एक्टिंग के साथ ही सिंगिंग में भी महारथ हासिल कर चुकी हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 18 April 2023 4:06 PM GMT
Akshara Singh New Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत हसीना अक्षरा सिंह बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं हैं। अक्षरा सिंह एक्टिंग के साथ ही सिंगिंग में भी महारथ हासिल कर चुकी हैं। अब तक वह भोजपुरी के कई गानों के लिए आवाज दे चुकीं हैं, जो लगातार ट्रेंड में बनें रहते हैं।

अक्षरा सिंह के लेटेस्ट वीडियो ने मचाया बवाल

अक्षरा लगातार भोजपुरी फिल्मों और गानों में नजर आती हैं, साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भी वह अपने चाहने वालों का मनोरंजन करती हैं। कभी अपने कॉमेडी वीडियो शेयर कर तो कभी डांस वीडियो शेयर कर अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

फिलहाल कुछ देर पहले अक्षरा सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। इस वीडियो में अक्षरा जिम में ऐसी हरकत करते नजर आ रहीं हैं कि हर कोई उन्हें ही देखता रह गया। दरअसल उस वीडियो में अक्षरा जिम में ही भोजपुरी गाने पर लिप्सिंग करते दिख रहीं हैं और साथ ही थोड़ा बहुत ठुमके भी लगा रहीं हैं।

अपने ही गाने पर अक्षरा ने मटकाई कमरिया

अक्षरा सिंह के वीडियो की बात करें तो इसमें वह जिम लुक में अपने ही गाने "कटानिया राजा जी" पर कमाल की अदाएं दिखा रहीं हैं। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन ने लिखा, "रूप धूप में हो जाई खराब, एहिस से जिम में काटट तनी दिन। हमार बिहार यूपी फोक के मामले में बहुत रिच बा।" बता दें कि "कटानिया राजा जी" गाना अक्षरा सिंह का ही है, जिसपर वह अपनी कमरिया मटका रहीं हैं।

हाल ही में रिलीज हुआ है अक्षरा का यह गाना

अक्षरा सिंह का "कटानिया राजा जी" गाना हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को अक्षरा ने आने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया है। पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

अक्षरा सिंह के हाथ लगा बड़ा मौका

अक्षरा सिंह अब सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री का ही चेहरा नहीं रहीं, बल्कि अब उनका नाम देशभर में फेमस हो रहा है। अक्षरा सिंह के हाथ एक बड़ा मौका लगा है। वह बहुत जल्द बी प्राक जैसे पॉपुलर सिंगर के गाने में नजर आने वाली हैं, जिसका नाम "Ankhan Meech Ke" है। यह गाना 20 अप्रैल को रिलीज होगा।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story