×

Monalisa: लाल जोड़े में सज-धज कर फिर से दुल्हनिया बनीं मोनालिसा, इस खास शख्स पर लुटाया बेशुमार प्यार

Monalisa Photos: भोजपुरी हसीना मोनालिसा सोशल मीडिया पर आए दिन अपने पोस्ट के जरिए बवाल मचाती रहती हैं। मोनालिसा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक ऐसी हसीना हैं जिसका हर पोस्ट खूब सुर्खियां बटोरता है।

Shivani Tiwari
Published on: 9 May 2023 6:17 PM GMT
Monalisa: लाल जोड़े में सज-धज कर फिर से दुल्हनिया बनीं मोनालिसा, इस खास शख्स पर लुटाया बेशुमार प्यार
X
Monalisa Stunning Photos (Photo- Social Media)
Monalisa Photos: भोजपुरी हसीना मोनालिसा सोशल मीडिया पर आए दिन अपने पोस्ट के जरिए बवाल मचाती रहती हैं। मोनालिसा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक ऐसी हसीना हैं जिसका हर पोस्ट खूब सुर्खियां बटोरता है। मोनालिसा कभी अपनी हॉट अदाएं दिखाती हैं, तो कभी धमाकेदार डांस के जरिए लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं।

मोनालिसा का लेटेस्ट पोस्ट आया सामने

भोजपुरी पर्दे पर सालों अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरने वाली मोनालिसा के हुस्न के दीवाने लाखों लोग हैं और वे सब एक्ट्रेस के नए पोस्ट के इंतजार में बैठे रहते हैं। फिलहाल हॉटनेस क्वीन ने थोड़ी देर पहले अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं।

दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आईं मोनालिसा

जानी मानी अभिनेत्री मोनालिसा का लेटेस्ट पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इन फोटोज में मोनालिसा सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रहीं हैं। लाल कलर के दुल्हन के जोड़े में, हैवी ज्वैलरी के साथ, बालों में गजरा लगाए मोनालिसा बेहद ही प्यारी दुल्हनिया लग रहीं हैं।

मोनालिसा के लुक के दीवाने हुए फैंस

मोनालिसा के हर लुक पर फैंस का दिल बड़ी ही आसानी से पिघल जाता है। अब मोनालिसा को दुल्हन के जोड़े में देख तो फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के कायल हो गए हैं। कमेंट बॉक्स में मोनालिसा के लुक की तारीफ के पुल बंधने शुरू हो गए हैं। कोई उन्हें खूबसूरत कह रहा तो किसी ने दिल वाला इमोजी भेजकर एक्ट्रेस पर प्यार जताया है।

मोनालिसा ने इस खास शख्स पर लुटाया प्यार

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इस पोस्ट के जरिए किसी बेहद ही खास इंसान पर खूब प्यार लुटाया है। जी हां!! इन तस्वीरों को शेयर कर अभिनेत्री कैप्शन में लिखती हैं, "उसने मेरा दिल चुरा लिया, मैंने उसका लास्ट नेम चुरा लिया... तुम हमेशा के लिए मेरे हो।" इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में हमसफर विक्रांत सिंह को टैग किया। मोनालिसा ने इतना प्यार अपने पति विक्रांत सिंह पर बरसाया है।
View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story