Monalisa New Video: सलमान खान के गाने पर भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा ने किया धांसू डांस, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

Monalisa New Video: भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। आएं दिन मोनालिसा अपने एक से एक पोस्ट से फैंस और फॉलोअर्स का मनोरंजन करती रहती हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 22 April 2023 1:34 PM GMT
Monalisa New Video: भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। आएं दिन मोनालिसा अपने एक से एक पोस्ट से फैंस और फॉलोअर्स का मनोरंजन करती रहती हैं, कभी अपनी तस्वीरें शेयर कर तो कभी अपने डांस वीडियोज तो किसी दिन अपनी हॉट अदाएं दिखा मोनालिसा सुर्खियों में आ जाती हैं। इसी बीच शनिवार को मोनालिसा ने अपना एक शानदार वीडियो शेयर किया है, चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

मोनालिसा का धमाकेदार वीडियो आया सामने

अपने हर पोस्ट की वजह से सुर्खियां बटोरने वाली मोनालिसा अपने नए पोस्ट की वजह से फिर चर्चा में आ गईं हैं। दरअसल उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जबरदस्त डांस करते दिख रहीं हैं। भोजपुरी क्वीन मोनालिसा एक बेहतरीन डांसर हैं ऐसे में उनके इस डांस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

सलमान खान के गाने पर लचकाई कमरिया

मोनालिसा ने अपना जो नया वीडियो शेयर किया है, उसमें वह रेड कलर का पटियाला पहने नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने मेकअप रूम में सलमान खान की फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" के गाने "बिल्ली बिल्ली" पर धांसू डांस कर रहीं हैं। मोनालिसा का यह वीडियो सामने आते ही छा गया है और फैंस के खूब रिएक्शन आ रहें हैं।

मोनालिसा वर्कफ्रंट

भोजपुरी क्वीन कहलाने वाली मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री पर तो राज कर ही रहीं हैं साथ ही वह हिंदी टेलीविजन की दुनिया पर भी छाईं हुईं हैं। वह इन दिनों एकता कपूर के शो "बेकाबू" में नजर आ रहीं हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर हिंट दिया था, जिसके ऑफिशियल ऐलान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story