×

Bhojpuri News: सालों बाद भोजपुरी पर्दे पर होने जा रहा कुछ ऐसा, ये दो सुपरस्टार फिर आ रहें एकसाथ, हिट रह चुकी है जोड़ी

Monalisa And Pawan Singh: भोजपुरी दर्शकों के लिए एक बेहद ही दिलचस्प खबर सामने आ रही है, जिसे सुन यकीनन भोजपुरी दर्शक खुशी से उछलने वाले हैं। दरअसल हम अपने रीडर्स को बता दें कि सालों बाद भोजपुरी पर्दे पर हिट रह चुकी एक जोड़ी फिर वापसी कर रही है।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Jun 2023 11:42 AM GMT
Bhojpuri News: सालों बाद भोजपुरी पर्दे पर होने जा रहा कुछ ऐसा, ये दो सुपरस्टार फिर आ रहें एकसाथ, हिट रह चुकी है जोड़ी
X
Monalisa And Pawan Singh (Photo- Social Media)
Monalisa And Pawan Singh: भोजपुरी दर्शकों के लिए एक बेहद ही दिलचस्प खबर सामने आ रही है, जिसे सुन यकीनन भोजपुरी दर्शक खुशी से उछलने वाले हैं। दरअसल हम अपने रीडर्स को बता दें कि सालों बाद भोजपुरी पर्दे पर हिट रह चुकी एक जोड़ी फिर वापसी कर रही है। हम यहां जिस जोड़ी की बात कर रहें हैं वह कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी क्वीन मोनालिसा और भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह हैं।

फिर एकसाथ स्क्रीन शेयर करेंगे मोनालिसा और पवन सिंह

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की हाइएस्ट पेड एक्टर्स हैं। दोनों भोजपुरी इंडस्ट्री पर सालों से राज कर रहें हैं। जहां भोजपुरी पर्दे पर पवन सिंह का जलवा आज भी कायम है, वहीं मोनालिसा अब तो भोजपुरी पर्दे पर नजर नहीं आतीं। हालांकि अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक एकबार फिर मोनालिसा और पवन सिंह एकसाथ स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं।

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने दी जानकारी

भोजपुरी की बेहद ही हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह अपनी पर्सनल लाइफ के साथ ही प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट भी अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने हाल फिलहाल में ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की और बताया कि सालों बाद वह पवन सिंह के साथ वापसी कर रहीं हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर पावर स्टार के साथ अपनी चार तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में दोनों की ट्विनिंग किए हुए नजर आ रहें हैं और सोफे पे बैठकर एक से एक पोज दे रहें हैं। मोनालिसा ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "सालों बाद एकसाथ काम कर रहें हैं।"

फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं

मोनालिसा और पवन सिंह भोजपुरी पर्दे पर एकसाथ कई हिट फिल्में और गाने दे चुके हैं, दर्शक आज भी उनके गानों को सुनना पसंद करते है और यही वजह है कि कभी-कभी दोनों के पुराने गाने भी ट्रेंड करने लग जाते हैं। वहीं अब जब मोनालिसा ने ये गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर की तो कमेंट बॉक्स में फैंस अपनी खुशी जाहिर करने लग गए हैं। एक फैन ने लिखा, "बहुत ज्यादा लंबे समय बाद ये जोड़ी देखने को मिलेगी।" दूसरे ने लिखा, "पवन सिंह मोनालिसा सुपरहिट जोड़ी।" एक अन्य ने लिखा, "बहुत दीनो बाद आप दोनों को देखें हैं...एक फिल्म बनाए आप सब शुरू से, आपका जोड़ी जबरदस्त लगता है।"

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story