×

Poonam Dubey: शर्मों हया भूल बैठी भोजपुरी की हॉट बाला पूनम, पब्लिक के सामने ही इस सुपरस्टार को कर दिया किस

Poonam Dubey Video: पूनम दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे स्लिम ट्रिम अभिनेत्री हैं, वह अपनी फिटनेस की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच अभिनेत्री का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी हरकत कर दी है कि लोगों के होश उड़ गए हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 30 Jun 2023 9:10 AM GMT
Poonam Dubey Video: पूनम दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे स्लिम ट्रिम अभिनेत्री हैं, वह अपनी फिटनेस की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। पूनम दुबे की पर्सनालिटी क्या गजब की है, जो कोई भी उन्हें पहली बार देखता है, अपना दिल हार जाता है। पूनम दुबे सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा ही नहीं हैं बल्कि कमाल की डांसर भी हैं, वह अपने हॉट अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। इसी बीच अभिनेत्री का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी हरकत कर दी है कि लोगों के होश उड़ गए हैं।

पूनम दुबे ने पार कर दी शर्मों हया

पूनम दुबे ऑनस्क्रीन बोल्ड सीन देने में बिलकुल भी नहीं हिचकिचाती, वहीं इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूनम दुबे भोजपुरी के एक सुपरस्टार संग शर्मो हया पार करते दिख रहीं हैं। वीडियो में पूनम दुबे के साथ जो भोजपुरी सुपरस्टार नजर आ रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि खेसारी लाल यादव हैं।

खेसारी लाल यादव को किया किस

पूनम दुबे और खेसारी लाल यादव इस वायरल वीडियो में रोमांटिक होते दिख रहें हैं। पूनम और खेसारी लाल यादव के साथ ही वीडियो में और भी बहुत से लोग दिखाई दे रहें हैं। वहीं दोनों के लुक की बात करें तो जहां खेसारी ने ग्रीन टी शर्ट और जींस पहनी हैं, वहीं पूनम दुबे ने डेनिम के साथ ही ब्लैक क्रॉप टॉप कैरी किया हुआ है, जिसमें वह अपनी पतली कमरिया भी फ्लांट कर रहीं हैं। इस वीडियो में पूनम दुबे सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ रोमांटिक होते दिख रहीं हैं और अंत में उन्हें किस भी कर देती हैं।

भोजपुरी दर्शकों के बीच छाया ये वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो बहुत ही धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और फैंस द्वारा बार-बार देखा जा रहा है। खेसारी और पूनम का रोमांटिक अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है और अब दर्शक इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन एकसाथ देखने की इच्छा जता रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story