×

Bhojpuri Film: आखिरी बार इस फिल्म में नजर आएंगी भोजपुरी की दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे, ट्रेलर हुआ रिलीज

Akanksha Dubey Film: आकांक्षा दुबे के फैंस से लिए आज हम एक खुशखबरी लेकर आए हैं। जी हां!! आकांक्षा दुबे के फैंस एकबार फिर उन्हें पर्दे पर देख सकते हैं, नहीं समझे? आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 26 July 2023 9:07 AM GMT
Akanksha Dubey Film: भोजपुरी की उभरती हुई अदाकारा आकांक्षा दुबे के निधन की चार महीने हो चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। जहां एक तरफ मामले की छानबीन की जा रही है, वहीं दूसरी ओर आकांक्षा दुबे के फैंस से लिए आज हम एक खुशखबरी लेकर आए हैं। जी हां!! आकांक्षा दुबे के फैंस एकबार फिर उन्हें पर्दे पर देख सकते हैं, नहीं समझे? आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगी आकांक्षा दुबे

आकांक्षा दुबे को गुजरे हुए चार महीने हो चुके हैं, लेकिन फैंस आज भी उन्हें बेहद मिस करते हैं। ऐसे में अब हम आकांक्षा दुबे के फैंस को एक ऐसी खबर सुनाने वाले हैं, जिसे सुन वे खुशी से उछल पड़ेंगे। दरअसल आकांक्षा के फैंस उन्हें जल्द ही एकबार फिर बड़े पर्दे पर देख सकते हैं। जी हां!! ये बात सच है। आज ही आकांक्षा दुबे की आने वाली फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसका नाम "शादी बाई चांस" है।

आकांक्षा दुबे के अलावा ये कलाकार आयेंगे नजर

भोजपुरी की अपकमिंग फिल्म "शादी बाई चांस" का ट्रेलर आज सुबह एंटर 10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया। इस फिल्म में आकांक्षा दुबे के अलावा अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, प्रियंका रेवारी, अवधेश मिश्रा, अनूप अरोड़ा, प्रकाश जैस, अनीता रावत, सुष्मिता मिश्रा समेत कई और कलाकार भी हैं। इस अपकमिंग फिल्म को संजय श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है जबकि राम प्रसाद फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

25 अप्रैल को मृत पाईं गईं थीं एक्ट्रेस

आकांक्षा दुबे के फैंस एकबार फिर एक्ट्रेस को नए किरदार में एक्टिंग करते हुए देख सकते हैं, इसके लिए दर्शक बेहद खुश भी हैं। फिलहाल आपको बताते चलें कि आकांक्षा दुबे 25 अप्रैल को सारनाथ के एक होटल में मृत पाईं गईं थीं। सारनाथ में वह अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहीं थीं। परिवार वालों ने आकांक्षा की मौत को सुसाइड नहीं बल्कि हत्या करार दिया है, वहीं इस मामले में भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई के खिलाफ जांच पड़ताल की जा रही है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story