×

Bhojpuri Latest Gana: क्या आपने सुना अरविंद अकेला कल्लू का ब्रेकअप चालीसा, बेहद मजेदार है वीडियो

Bhojpuri Latest Gana: भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू एक शानदार अभिनेता तो हैं ही लेकिन साथ ही वह एक बेहतरीन गायक भी हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 19 May 2023 8:33 AM GMT
Bhojpuri Latest Gana: क्या आपने सुना अरविंद अकेला कल्लू का ब्रेकअप चालीसा, बेहद मजेदार है वीडियो
X
Bhojpuri Latest Gana (Photo- Social Media)
Bhojpuri Latest Gana: भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू एक शानदार अभिनेता तो हैं ही लेकिन साथ ही वह एक बेहतरीन गायक भी हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो अभिनय के साथ ही अपनी आवाज के लिए भी जाने जाते हैं और उन्हीं में से एक अरविंद अकेला कल्लू भी हैं। अरविंद अकेला कल्लू भी तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहें हैं, वह भी अपने एक से एक धमाकेदार म्यूजिक वीडियो के जरिए चर्चा का विषय बने रहते हैं।

रिलीज हुआ अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना

अरविंद अकेला कल्लू भी भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को कड़ी टक्कर दे रहें हैं, उनके भी हर गाने लगभग मिलियन व्यूज पार कर ही जाते हैं। इसी तरह से अगर अभिनेता ने दर्शकों के बीच का दिल जीतना जारी रखा तो वह भी बहुत जल्द भोजपुरी के सुपरस्टार कहलाने लगेंगे। फिलहाल आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू का आज एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो बेहद मजेदार है।
अरविंद अकेला कल्लू के इस हालिया रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो का नाम "ब्रेकअप चालीसा" है, जिसे सुन आपको बड़ा मजा आने वाला है। दरअसल इस गाने को ब्रेकअप पर फिल्माया गया है और इसी वजह से इसे "ब्रेकअप चालीसा" का नाम दिया गया है।

अरविंद अकेला संग आस्था सिंह ने मचाया धमाल

"ब्रेकअप चालीसा" म्यूजिक वीडियो में अरविंद अकेला संग अभिनेत्री आस्था सिंह नजर आ रहीं हैं। गाने की लिरिक्स जितनी मजेदार है, म्यूजिक वीडियो भी उसी तरह बेहद शानदार है। देखते-देखते आप इस गाने में इतने गुम हो जायेंगे कि आपको पता ही नहीं चलेगा कि गाना कब खत्म हो गया।
पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

म्यूजिक वीडियो "ब्रेकअप चालीसा" की लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं म्यूजिक रोशन सिंह ने कंपोज किया है, जबकि वीडियो को रवि पंडित द्वारा डायरेक्ट किया गया है। वहीं इस गाने को आवाज दी है अरविंद अकेला कल्लू, अंतरा सिंह और प्रियंका ने। इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है और दर्शक इसे बार-बार देख रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story