×

Bhojpuri Song: शिल्पी राज और एमएन सोनू का नया सांग 'रे पगला' हुआ वायरल, सबा खान ने दिखाई कातिलाना अदाएं

Bhojpuri Lokgeet 2022: शिल्पी राज का एक नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हो गया है। जिसे उनके साथ सिंगर एमएन सोनू ने गाया है।

Shweta Srivastava
Published on: 19 Oct 2022 8:04 AM GMT
Bhojpuri Lokgeet 2022
X

Bhojpuri Lokgeet 2022 (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Songs 2022: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी सिंगर शिल्पी राज हमेशा ही अपने गानों से धमाल मचाती रहती हैं। शिल्पी की आवाज का जादू उनके फैंस पर इस तरह से छाया रहता है कि उनका हर गाना रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। उनके लोकगीत को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं अब अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करने वाली शिल्पी राज का एक नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हो गया है। जिसे उनके साथ सिंगर एमएन सोनू ने गाया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज उनका नया गाना 'रे पगला' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को अबतक यूट्यूब पर काफी बार देखा जा चुका है। सिंगर शिल्पी राज और एमएन सोनू का भोजपुरी लोकगीत 'रे पगला' गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस सांग में अभिनेत्री सबा खान नजर आ रही हैं। ये पूरा साॅन्ग सबा और गोल्डी जायसवाल पर फिल्माया गया है, इसमें एक्ट्रेस ने साउथ इंडियन स्टाइल में साड़ी पहन रखी है जिसमें वे गज़ब की कयामत ढह रही हैं। उनको अंदाज बेहद ही ग्लैमरस दिख रहा है। सबा अपने लुक से भोजपुरिया दर्शकों को घायल करती दिख रही हैं।

'रे पगला' साॅन्ग में सबा खान अपने ऑनस्क्रीन प्रेमी को बता रही है कि उनकी शादी होने वाली है। रे पगला शादी के बाद प्यार कम न होई जे दिल मे ना बोई ओ बलम न होई। सांग में दोनों के बीच की केमेस्ट्री बहुत ही शानदार है ये एक पेपी सांग है जो दर्शकों को बहुत ज्यादा ही पसंद आ रहा है। इसमें लोकेशन का भी खास ध्यान रखा गया है। जिससे सांग में एक अलग ही लेबल का फील आ रहा है। सांग का म्यूजिक भी एक दम हटके लिया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी गाने 'रे पगला' की सिंगर शिल्पी राज और एमएन सोनू है। वहीं इसके लिरिक्स सागर परदेसी ने लिखे है। इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसका निर्देशन गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफी बॉबी जैक्सन और एडिट जीतू ने किया है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story