बवाल है Pawan Singh का ये नया Bhojpuri Gana, चंद मिनटो में मिले मिलियन व्यूज

Pawan Singh Latest video Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया वीडियो सॉन्ग रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। गाने के वीडियो को एक ही दिन में लाखों बार देखा गया है।

Ruchi Jha
Published on: 17 April 2023 1:56 PM GMT
बवाल है Pawan Singh का ये नया Bhojpuri Gana, चंद मिनटो में मिले मिलियन व्यूज
X
Pawan Singh Top Hit Song (Image Credit: Instagram)

Pawan Singh Bhojpuri Hit Song Godi Me Leke: भोजपुरी गाने इन दिनों खूब पसंद किए जा रहे हैं। सॉन्ग रिलीज होते ही आग की तरह वायरल हो जाता है और जब गाना भोजपुरी स्टार पवन सिंह का हो, तो फिर क्या ही कहना है। पवन सिंह की गायिकी के फैन ना केवल भोजपुरिया दर्शक बल्कि विदेशों में भी हैं और भोजपुरी के कई स्टार्स हैं, जो उन्हें अपना आइडल मानते हैं।

विदेशों में भी हिट हैं पवन सिंह के गाने

पवन सिंह इंडस्ट्री के एकमात्र ऐसे कलाकार रहे हैं, जिनके गाने विदेशों तक में बजते रहे हैं। वैसे तो उनका कोई भी गाना आता है, तो झटपट वायरल हो जाता है, लेकिन उनके लेटेस्ट सॉन्ग ने तो जैसे बवाल ही मचा दिया है। इसे रिलीज होने के एक ही दिन में मिलियन्स व्यूज मिल चुके हैं। गाने का नाम है ‘गोदी मे लेके’

गाने को मिले मिलियन में व्यूज

भोजपुरी गाना ‘गोदी मे लेके’ (Bhojpuri Song Godi Me Leke) का वीडियो 'जीएमजे ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन-भोजपुरी' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस क्वीन शालिनी ने गजब परफॉर्मेंस दी है। यह पवन सिंह के हिट गानों में से है। इसमें एक्ट्रेस ने अपनी गजब की अदाएं और डांस मूव्स दिखाए हैं, जिसे देखकर हर कोई दीवाना हो जाएगा। शालिनी के लटके-झटकों पर खुद पवन भी फिदा नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों का रोमांस लोगों को पागल कर रहा है। वीडियो को रिलीज हुए अभी एक ही दिन का वक्त हुआ है और वो इसे एक ही दिन में पांच मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं साथ ही दो लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं।

बता दें कि गाना ‘गोदी मे लेके’ पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं। वीडियो का निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है और कोरिया ग्राफर असलम खान हैं।

पवन सिंह के अपकमिंग सॉन्ग वीडियो

पवन सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द म्यूजिक वीडियो ‘आरा के हवेली’ में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे दिखाई देंगी। इसका फर्स्ट पोस्टर भी पवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें उनका एकदम ही धांसू लुक देखने के लिए मिल रहा है। निधन के बाद एक्ट्रेस का ये पहला म्यूजिक वीडियो है, जो रिलीज होगा। इससे पहले पवन और आकांक्षा को ‘आरा कभी हारा नहीं’ में देखा गया था।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story