×

Bhojpuri Video Songs: YouTube पर छाया पावरस्टर पवन सिंह का गाना 'पुदीना ऐ हसीना' 2.0, अब तक मिले लाखों व्यूज

Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी पावरस्टार एक्टर पवन सिंह के नए हिट सॉन्ग 'पुदीना ऐ हसीना' का 2.0 वर्जन रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों की ओर से काफी अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है।

Anushka Rati
Published on: 29 Nov 2022 2:14 PM GMT
Bhojpuri Video Songs Pawan Singh
X

Bhojpuri Video Songs Pawan Singh (image: social media)

Bhojpuri Video Songs Pawan Singh: आपको बता दें कि भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह ने अपने सुपरहिट भोजपुरी गाने 'पुदीना ऐ हसीना' से धूम मचा दिया था और अब इसका 2.0 नया वर्जन रिलीज किया गया है, जो रिलीज होते ही यूट्यूब के भोजपुरी चैनल पर तेजी से वायरल हो गया है और इसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही पवन सिंह के इस नए वीडियो को दर्शक बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। पवन सिंह के गानों के बोल 'पुदीना ऐ हसीना 2.0" हैं। जहां इसे रिलीज होते ही लाखों व्यूज मिल चुके हैं और इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

नीचे देखें इस गाने का वीडियो

इसके साथ ही पवन सिंह का ये नया भोजपुरी गाना 'पुदीना ऐ हसीना' के वीडियो को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बता दें कि इस गाने में देखने के लिए ये मिल रहा है कि पवन सिंह की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड की शादी होने वाली है और वो चिंता में आ जाते हैं। जिसके बाद पवन सिंह अपने दोस्त रवि पंडित के साथ गर्लफ्रेंड से मिलने का प्लान बनाते हैं और एक बार फिर से ठेले पर पुदीना बेचने निकल जाते हैं। ताकि उनकी अपनी गर्लफ्रेंड से कहीं मुलाकात हो जाए। जहां पवन सिंह के गाने 'पुदीना' के रिलीज होने के एक घंटे के अंदर ही इस गाने को तीन लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही इसे 77 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। बता दें कि अगर इस वीडियो सॉन्ग के व्यूज के आंकड़े इसी तरह से बढ़ते रहे तो ये कहना गलत नहीं होगा कि इसे कुछ ही देर में एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल जाएंगे। इसके साथ ही दर्शकों का प्यार तो देखकर लग रहा है कि वीडियो सॉन्ग भी यूट्यूब पर जल्द ही ट्रेंड करने लगेगा।

वहीं इस भोजपुरी गाने 'पुदीना ऐ हसीना 2.0' को पवन सिंह और एक्ट्रेस शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। दोनों भोजपुरी सिंगर्स की आवाज में इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि पवन सिंह की एक्टिंग भी कमाल की है। साथ ही इस वीडियो को पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस स्वीटी सुपारी और रवि पंडित पर फिल्माया गया है। इस गाने की लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास और पियूश राय ने लिखी हैं और म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। इस वीडियो सॉन्ग का निर्देशन रवि पंडित ने किया है और कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story