×

Bhojpuri Nagin Song: रानी चटर्जी और खेसारी लाल हुए रोमांटिक, नागिन फिल्म का ये गाना हो रहा खूब ट्रेंड

Bhojpuri Nagin Song: खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी का गाना 'जबसे नैना लड़ल' वायरल हो रहा है। वहीँ इस गाने ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर से तहलका मचा दिया है।

Shweta Srivastava
Published on: 12 Sep 2022 10:44 AM GMT
Bhojpuri Romantic Song
X

Bhojpuri Romantic Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song : भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी की जोड़ी को फैंस हमेशा ही खूब पसंद करते हैं। दोनों स्टार्स ने कई फिल्मों और गानों में एक साथ अपना जादू बिखेरा है। सोशल मीडिया पर दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। यही वजह है कि रिलीज होते ही उनके गाने तुरंत हिट हो जाते हैं। इसमें कोई भी संदेह नहीं है कि ये दोनों सोशल मीडिया की लोकप्रियता पर काफी हावी है। इसी बीच इन दोनों स्टार्स का एक गाना 'जबसे नैना लड़ल' (Jab Se Naina Ladal) वायरल हो रहा है। वहीँ इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई.

ये गाना खेसारी लाल, काजल और रानी चटर्जी की फिल्म नागिन का है। इस फिल्म को रिलीज हुए कई साल हो चुके हैं, भले ही ये गाना कुछ समय पुराना है लेकिन लोगों के बीच इसका क्रेज आज भी बरकरार है। इन गानों को इंटरनेट पर काफी सर्च किया जाता है। गाने में खेसारी कई अलग अलग ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वहीँ रानी भी गुलाबी और नीले रंग की साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो वो अपने इस लुक में सबपर कहर ढा रही हैं दर्शक उनके लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। गाने में अपने लुक से वो दर्शकों पर बिजली गिरा रही हैं। वहीं गाने में दोनों के बीच की केमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है।

गाने में रोमांस करते नजर आ रहे हैं खेसारी और रानी

इस गाने में खेसारी और रानी बेहद रोमांटिक नजर आ रहे हैं। वहीँ गाने को यूट्यूब पर अभी तक 957,226 व्यूज मिल चुके हैं और 3 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। बता दें कि इस गाने को यूट्यूब चैनल वेव म्यूजिक भोजपुरी पर अपलोड किया जा चुका है। गाने को पलक सिंह और खुशबू जैन ने गाया है और बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक राजेश और रजनीश ने दिया है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story