×

Bhojpuri Navratri Song: नवरात्रि सॉन्ग 'दियरी' को मिले मिलियन व्यूज, पवन सिंह भौजी से बोलें 'देख दियरी में तेल नईखे'

Bhojpuri Navratri Song: पवन सिंह का नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग ‘दियरी’ रिलीज हो चुका है। इसे रिलीज हुए बस कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 9 Oct 2021 10:51 AM GMT
Pawan Singh
X

पवन सिंह (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Navratri Song: आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्रि 2021 की शुरुआत में ही पवन सिंह (Pawan Singh) का नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग (Navratri Special Song) रिलीज हुआ है। इस नवरात्रि सॉन्ग का बोल 'दियरी' (Diyari) है। इसे रिलीज हुए बस कुछ ही घंटे हुए हैं । लेकिन मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

बता दें कि नवरात्रि शुरू होने से पहले ही इसका असर भोजपुरी जगत में देखा जाने लगा। अभी पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री मां दर्गा की भक्ति में डूबा हुआ है। भोजपुरी के सभी गायक एक से बढ़कर एक नवरात्रि सॉन्ग (Navratri Song ) रिलीज कर रहे हैं। इस कड़ी में पवन सिंह का नवरात्रि गाना (Pawan Singh Navratri Song) 'दियरी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है। इस गाने में पवन सिंह के साथ सिंगर प्रियंका सिंह (Pawan Singh Priyanka Singh ) ने मधुर आवाज दी हैं।

नवरात्रि भोजपुरी एचडी सॉन्ग (Bhojpuri Navratri HD Song) 'दियरी' में पवन सिंह के साथ भोजपुरी ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरि (Neelam Giri ) नजर आ रही हैं। नीलम गिरि पवन सिंह की भाभी बनी हुई हैं। पवन अपने भाभी से बोल रहे हैं 'ए भौजी देख दियरी में तेल नईखे'। पवन सिंह का यह नवरात्रि गाना (Pawan Singh ka Navratri Gana ) दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

पवन सिंह का भोजपुरी डीजे नवरात्रि सॉन्ग (Bhojpuri DJ Navratri Song) 'दियरी' का निर्देशन किया है रवि पंडित और प्रिंस प्रियदर्शी ने लिरिक्स दिए हैं। जबकि इस गाने को लिखा हैं मृत्युंजय मधुकर ने। बहरहाल आपको बता दें कि पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर भोजपुरी नवरात्रि गाना दियरी का पोस्टर और वीडियो शेयर किया है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं दूसरी ओर नवरात्रि सॉग्न दियरी को अब तक 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। यह पहली मर्तबा हैं कि पवन सिंह का गाना चंद घंटे में मिलिनय क्लब में शामिल हो गया है।

Shweta

Shweta

Next Story