×

Bhojpuri Navratri Song: आपने सुना क्या खेसारी लाल यादव का नवरात्रि गाना 'नव दिन नवमी', मिले 9 लाख व्यूज

Bhojpuri Navratri Song: खेसारी लाल यादव का नवरात्रि सॉन्ग (Khesari Lal Yadav Navratri Song) ‘नव दिन नवमी’ (Nav Din Navmi) धूम मचा रहा है।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 14 Oct 2021 9:53 AM GMT
Khesari Lal Yadav
X

खेसारी लाल यादव (फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Navratri Song: अपनी चुलबुली अंदाज से लोगों को दीवाना बनाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। देश विदेश तक खेसारी लाल यादव के गानों की धूम मची है। खेसारी लाल यादव के फैन फॉलोइंग इस समय 1.5 मिलियन हैं। आदिशक्ति का महापर्व नवरात्रि 7 अक्टूबर से ही चल रहा हैं । लेकिन इसका असर सबसे पहले भोजपुरी सिंगर्स के बीच सिर चढ़ कर बोल रहा है। सभी भोजपुरी सिंगर्स अपना-अपना भक्ति सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं। इस कड़ी में खेसारी लाल यादव का नवरात्रि सॉन्ग (Khesari Lal Yadav Navratri Song) 'नव दिन नवमी' (Nav Din Navmi) धूम मचा रहा है।

भोजपुरी नवरात्रि भक्ति गीत 'नव दिन नवमी' जी म्यूजकि भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी अभिनेत्री रक्षा गुप्ता नजर आ रही है। रक्षा गुप्ता इस देवी गीत में खेसारी लाल यादव की पत्नी का रोल प्ले कर रही है। खेसारी लाल यादव नवरात्रि 2021 सॉन्ग 'नव दिन नवमी' को 9 लाख लोग देख चुके हैं।

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी स्पेशल नवरात्रि सॉन्ग 'नव दिन नवमी' का शुरुआती बोल बहुत ही खूबसूरत है। खेसारी लाल की पत्नी बनी रक्षा गुप्ता खेसारी से बोल रही है 'लाले फूलवा और लाले पियरिया जके लिया दी लाले चुनरिया असो पूजा में करम न कमी भूख खाती कहतरी मम्मी'। इस गाने की एक-एक लाइन बहुत ही खूबसूरत है। इस नवरात्रि में खेसारी लाल यादव का यह गाना भक्तों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। दुर्गा पांडालों में खेसारी लाल यादव का यह गाना सुनने को मिल रहा है। अगर खेसारी लाल यादव के इस गाने की लिरिक्स की बात करें तो नितेश ठाकुर अरेंजर ने दिया है। वहीं इस गाने को डायरेक्ट हैं पवन पाल।

आपको बता दें कि यह पहली मर्तबा नहीं है जब खेसारी लाल यादव का कोई गाना इतना ज्यादा सुना जा रहा है। इससे पहले भी खेसारी लाल यादव के कई नवरात्रि सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं। अभी कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल यादव का नवरात्रि सॉन्ग (Khesari lal Yadav ka Navratri Song) रिलीज किया हुआ था। जिसका बोल 'मुखिया बना दी देवी माई' (Mukhiya Bana Di Devi Mai) है। खेसारी लाल यादव का यह गाना खूब सुना गया। यह गाना मिलियन क्लब में शामिल हो चुका है।

Shweta

Shweta

Next Story