×

Bhojpuri Navratri Song: गुंजन सिंह और शिल्पी राज का नवरात्रि गाना 'पिया घूमे चली पंडाल' रिलीज,देखें- VIDEO

Bhojpuri Navratri Song: शिल्पी राज (Shilpi Raj) और गुंजन सिंह (Gunjan Singh) का नवरात्रि सॉन्ग ‘पिया घूमे चली पंडाल’ (Piya Ghume Chali Pandal) रिलीज हो चुका है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 24 Sep 2021 12:20 PM GMT
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो (फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Navratri Song: भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों शिल्पी राज (Shilpi Raj) और गुंजन सिंह (Gunjan Singh) दोनों के गाने खूब छाए हुए हैं। यह दोनों सिंगर्स एक से बढ़कर एक गाने रिलीज कर रहे हैं। आज ही शिल्पी राज और गुंजन सिंह का एक नवरात्रि गाना (Navratri Gana) रिलीज हुआ है। अभी नवरात्रि शुरू नहीं हुआ है लेकिन भोजपुरी सिंगर्स एक से बढ़कर एक गाने रिलीज कर रहे हैं।

शिल्पी राज और गुंजन सिंह का नवरात्रि गाना (Shilpi Raj Gunjan Singh Navratri Song) 'पिया घूमे चली पंडाल' (Piya Ghume Chali Pandal) रिलीज हो चुका है। इन दिनों सिंगर्स के इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये दोनों अपने भक्ति गाने से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। बता दें कि नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग (Navratri Special song) 'पिया घूमे चली पंडाल' 24 सितम्बर 2021 को आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल जारी किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस नवरात्रि सॉन्ग को 58 हजार व्यूज मिल चुके हैं। बहुत तेजी से यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

बरहाल बता दें कि शिल्पी राज और गुंजन सिंह का नवरात्रि सॉन्ग 'पिया घूमे चली पंडाल' का लिरिक्स लिखा हैं बोस रामपुरी ने और म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने। आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही शिल्पी राज और गुंजन सिंह का एक गाना रिलीज हुआ था। उस गाने का बोल हैं 'देल दरद बरियार' (Dela Darad Bariyar)। इस गाने में गुजन सिंह और शिल्पी राज ने जबरदस्त आवाज दिया है।

यह भोजपुरी गाना 20 सितंबर 2021 को रिलीज हुआ था। जिसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। शिल्पी राज और गुंजन सिंह का यह भोजपुरी गाना आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने में गुंजन सिंह का लुक काफी अलग नजर आया था। भोजपुरिया दर्शकों को गुंजन सिंह का नया अवतार खूब पसंद आया। फिलहाल अभी देखना है कि शिल्पी राज और गुंजन सिंह का नवरात्रि सॉन्ग 'पिया घूमे चली पंडाल' कब तक मिलियन का आंकड़ा पर करता है।

Shweta

Shweta

Next Story