×

Bhojpuri News: इस भोजपुरी हसीना के आगे Monalisa भी हैं फेल, अदाएं देख थम जाती है फैंस की सांसे

Bhojpuri News: भोजपुरी इंडस्ट्री में वैसे तो एक से बढ़कर एक हसीना है, लेकिन इन दिनों जिस एक्ट्रेस के हुस्न की चर्चा हो रही है, उसने मोनालिसा और आम्रपाली दुबे जैसी एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए बताते हैं वो कौन है।

Ruchi Jha
Published on: 18 March 2023 10:31 AM GMT
Bhojpuri News: इस भोजपुरी हसीना के आगे Monalisa भी हैं फेल, अदाएं देख थम जाती है फैंस की सांसे
X
Bhojpuri News (Image Credit: Instagram)

Bhojpuri News: भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हसीना है, जिनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने है। ऐसे ही कदरदान सोशल मीडिया पर भी मौजूद है, जो इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस पर अपनी दिल न्योछावर करते हैं। अब इंस्टाग्राम की ही बात करें, तो इन एक्ट्रेसेस के इंस्टा पर लाखों फॉलोअर्स हैं और एक तरह से देखा जाए तो आजकल फिल्मी दुनिया में काम इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स देखकर ही मिलने लगे हैं।

कौन है वो एक्ट्रेस जो सबको दे रही मात

जी हां, यह सच है कि आजकल एक्ट्रेस को काम भी इंस्टाग्राम पर उनके फैंस की गिनती के अनुसार मिलता है। इस बात का खुलासा कई हस्तियों ने अपने इंटरव्यूज में किया है। उनका कहना है कि जब भी वह ऑडिशन में जाते हैं, तो एक्टिंग से ज्यादा उनके फॉलोअर्स की गिनती को महत्व दिया जाता है और इस वक्त भोजपुरी की ये हसीना इस मामले में बड़ी से बड़ी भोजपुरी एक्ट्रेस को टक्कर दे रही है। आइए आपको बताते हैं वह कौन है....

मोनालिसा और आम्रपाली दुबे भी रह गईं पीछे

इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स की बात करें, तो इस मामले में अभी मोनालिसा और आम्रपाली दुबे जैसी बड़ी भोजपुरी स्टार भी पीछे रह गई हैं। जी हां, खुद को भोजपुरी सिनेमा से निकलकर नेशनल स्टार बताने वाली मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 5.3 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। मोनालिसा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं, वो इन दिनों टीवी शो 'बेकाबू' को लेकर भी चर्चा में छाई हुई हैं। इस टीवी शो में वह ग्रे शेड रोल में दिखाई देंगी और बात करें भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक आम्रपाली दुबे की, तो फिलहाल उनके भी इंस्टाग्राम पर 3.4 मिलियन करीबन फॉलोअर्स हैं।

अक्षरा सिंह ने सबको छोड़ा पीछे

मोनालिसा और आम्रपाली दुबे जैसी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि अक्षरा सिंह हैं, जिनके इंस्टग्राम पर 5.5 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। भोजपुरी सिनेमा में सोशल मीडिया क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली अक्षरा सिंह इस लिस्ट में नंबर वन पर हैं। अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग 'बिग बॉस' में जाकर दोगुनी हो गई थी। अक्षरा सिंह इस वक्त बड़ी से बड़ी भोजपुरी एक्ट्रेस को टक्कर दे रही हैं।

खैर, वाकई इस बात में कोई शक नहीं है कि अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज से बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं। फिलहाल, आपको इनमें से कौन-सी एक्ट्रेस सबसे ज्यादा पसंद है? हमें कमेंट में जरूर बताएं : )

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story