×

Bhojpuri Old Songs: भोजपुरी का सबसे पहला गाना कौन-सा था और किसने गाया था, जानिए

Bhojpuri Old Songs: भोजपुरी गानें हर एक महफिल की शान होते हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि भोजपुरी का पहला गाना किसने गाया और कौन-सा था.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 12 May 2024 10:03 AM GMT (Updated on: 13 May 2024 12:39 PM GMT)
Bhojpuri First Song
X

Bhojpuri First Song

Bhojpuri First Song: भोजपुरी गानों (Bhojpuri Gana) का क्रेज आज के समय में हर जगह देखने को मिलता है। चाहे कोई भी शादी हो या पार्टी हो बिना भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) के मजा किरकिरा हो जाता है। भोजपुरी गानों का क्रेज ना केवल भारत में ही है अपितु दुनियाभर के शहरों में देखने को मिल जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि भोजपुरी सिनेमा का पहला गाना (Bhojpuri Old Song) कौन-सा था और इसे किसने गाया था। नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, इसके बारे में

भोजपुरी का पहला गाना किसने गाया था (Who sang the first Bhojpuri song)-

बिहार के रहने वाले नाजिर हुसैन (First Bhojpuri Director) के सामने पहली भोजपुरी फिल्म बनाने की सबसे बड़ी चुनौती थी। नाजिर हुसैन व विश्वनाथ प्रसाद ने मिलकर तय किया की वह पहली भोजपुरी फिल्म डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी लेंगे। इसके बाद डायरेक्शन के काम के लिए कुंदन कुमार को फाइनल किया गया।

पहली भोजपुरी फिल्म में संगीत भी यहीं की मिट्टी से जुड़ा हो इसका ख्याल रखने के लिए आरा के रहने वाले संगीतकार शैलेंद्र को फाइनल किया गया। तो वहीं उस दौर में अगर किसी भी फिल्म में लता मंगेशकर के गाने नहीं होते तो उसकी सफलता की गारंटी नहीं होती थी। फिल्म निर्माताओं के कहने पर राजेंद्र प्रसाद ने खुद लता मंगेशकर से अनुरोध किया कि वह फिल्म गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ाइबो (First Bhojpuri Film) के गाने में अपनी आवाज दी। राजेंद्र प्रसाद के अनुरोध को लता मंगेशकर टाल नहीं पाई। और उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के पहले फिल्म में अपनी आवाज दी।

भोजपुरी सिनेमा का पहला गाना कौन-सा था (Which was the first song of Bhojpuri Cinema)-

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो'(First Bhojpuri Song) के गाने में अपनी आवाज दी और फिल्म का टाइटल ट्रैक गाया। जिसका नाम गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो (Ganga Maiyya Tohe Piyari Chadhaibo Song) था। और ये गाना और फिल्म इतनी ज्यादा सुपर-डुपर हिट रही थी की आज भी लोग इसे देखते हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story