×

Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शेयर किया नया वीडियो, देख दीवाने हुए फैंस

Akshara Singh Latest Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की पॉपुलैरिटी सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक ही सिमित नहीं है बल्कि वह अपने काम के चलते देशभर में नाम कमा रहीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 4 April 2023 8:14 PM GMT (Updated on: 4 April 2023 8:16 PM GMT)
Akshara Singh Latest Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की पॉपुलैरिटी सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक ही सिमित नहीं है बल्कि वह अपने काम के चलते देशभर में नाम कमा रहीं हैं। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और लगभग हर पोस्ट पर हजारों कमेंट्स और लाइक्स आते हैं।

अक्षरा सिंह का नया वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा चुकी अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, कभी अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर तो कभी अपने डांस वीडियो शेयर कर अक्षरा अपने फैंस को दीवाना बना बना लेती हैं। यहीं नहीं एक्ट्रेस अपने कॉमेडी विडियोज के चलते अपने चाहने वालों के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर देती हैं, अब एक्ट्रेस ने हाल फिलहाल में अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

कॉमेडी कर अक्षरा सिंह ने फैंस के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

अक्षरा सिंह का नया वीडियो जो सामने आया है, उसमें वह भोजपुरी कॉमेडी करते दिख रहीं हैं, जिसे देख फैंस अपना पेट दबाकर हंस रहें हैं। नेटीजेंस और फैंस अक्षरा के इस वीडियो पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहें हैं।
देखें वीडियो -

अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाने में पीछे नहीं हटती अक्षरा

अक्षरा सिंह का जादू ऑनस्क्रीन दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता ही है, लेकिन साथ ही साथ सोशल मीडिया पर उनकी हॉट तस्वीरें देख फैंस लट्टू हो जाते हैं। चाहे ग्लैमरस लुक हो या ट्रेडिशनल, अक्षरा सिंह के हर लुक पर लोग मर मिटते हैं। अक्षरा कभी बाथरोब में अपनी अदाएं दिखा फैंस के होश उड़ती हैं तो कभी अपना ग्लैमरस लुक से लोगों का दिल चुरा लेती हैं।
यहां देखिए अक्षरा सिंह के कुछ हॉट लुक

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story