TRENDING TAGS :
Monalisa Dance Video: लाल जोड़े में सज-धजकर मोनालिसा ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल
Monalisa Dance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट अदाकाराओं में जानी जाने वाली मोनालिसा एक्टिंग के साथ ही डांस में भी माहिर हैं, और अब सोशल मीडिया पर भी अधिकतर ही अपने डांस वीडियो शेयर कर फैंस के बीच धमाका कर देती हैं|
Monalisa Dance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट अदाकाराओं में जानी जाने वाली मोनालिसा एक्टिंग के साथ ही डांस में भी माहिर हैं। भोजपुरी पर्दे पर तो वह अपने डांस का कमाल दिखा चुकीं हैं और अब सोशल मीडिया पर भी अधिकतर ही अपने डांस वीडियो शेयर कर फैंस के बीच धमाका कर देती हैं, इसी बीच आज फिर उन्होंने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो चुका है।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं मोनालिसा मोनालिसा अब भोजपुरी पर्दे पर नजर नहीं आतीं, हालांकि वह हिंदी टेलीविजन पर अपनी अदाकारी दिखा दर्शकों का मनोरंजन कर रहीं हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और दिलचस्प बात तो यह है कि उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। वह सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं, कभी अपनी हॉट तस्वीरें तो कभी फनी वीडियो या फिर अपने डांस वीडियो, जिसपर उनके फैंस जमकर प्यार भी बरसाते हैं। 
सोशल मीडिया पर छाया मोनालिसा का डांस वीडियो मोनालिसा ने थोड़ी देर पहले ही सोशल मीडिया पर अपना एक बेहद ही शानदार डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दुल्हन की तरह लाल जोड़े में सजी-धजी मोनालिसा "बोले चूड़ियां" गाने पर डांस कर रहीं हैं। वाकई उन्होंने बहुत ही बेहतरीन डांस किया है, जिसकी वजह से उनका ये डांस वीडियो चर्चा में भी आ चुका है और नेटीजेंस उनके डांस पर फिदा हो चुके हैं। 
मोनालिसा वर्क फ्रंट भोजपुरी हसीना मोनालिसा के बारे में आपको बताएं तो वह हाल ही में अपने पति विक्रांत सिंह के साथ वेकेशन मनाकर लौटी हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही विक्रांत के साथ अपनी बेहद ही हॉट फोटो शेयर की थी, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई थी। वहीं अब मोनालिसा के काम के बारे में आपको बताएं तो, वह इन दोनो कलर्स पर आने वाले शो "बेकाबू" में नजर आ रहीं हैं। शो में मोनालिसा के किरदार को दर्शक खूब प्यार दे रहें हैं। 
मोनालिसा ने थोड़ी देर पहले ही सोशल मीडिया पर अपना एक बेहद ही शानदार डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दुल्हन की तरह लाल जोड़े में सजी-धजी मोनालिसा "बोले चूड़ियां" गाने पर डांस कर रहीं हैं। वाकई उन्होंने बहुत ही बेहतरीन डांस किया है, जिसकी वजह से उनका ये डांस वीडियो चर्चा में भी आ चुका है और नेटीजेंस उनके डांस पर फिदा हो चुके हैं।

Next Story