Bhojpuri Rap Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के बादशाह हितेश्वर का नया रैप सॉन्ग आया सामने, वीडियो हुआ वायरल

Bhojpuri Rap Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में अब रैप सॉन्ग का ट्रेंड बढ़ने लगा है। वहीँ इस समय भोजपुरी रैपर बादशाह हितेश्वर का एक रैप सांग काफी तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है।

Shweta Srivastava
Published on: 20 Feb 2023 4:23 PM GMT
Bhojpuri Rap Song
X

Bhojpuri Rap Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Rap Song: भोजपुरी इंडस्ट्री बड़ी तेज़ी से उभर कर सामने आई है जहाँ भोजपुरी दर्शकों की तादाद में दिनों दिन इज़ाफ़ा हुआ है। वहीँ इस इंडस्ट्री में अब रैप सॉन्ग का ट्रेंड भी बढ़ने लगा है। वहीँ इस समय भोजपुरी रैपर बादशाह हितेश्वर का एक रैप सांग काफी तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है। जिसे लोग बार बार देखना और सुनना पसंद करते नज़र आ रहे हैं। आप भी देखिये ये वीडियो।

भोजपुरी रैप सांग

बादशाह हितेश्वर का भोजपुरी रैप 'का बुझे गर्दा उड़ा दे' कुछ समय पहले ही रिलीज़ हुआ है जिसने लोगों को अपना दीवाना बना दिया। देखते ही देखते इस गाने ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। इस गाने के लिरिक्स खुद हितेश्वर चंदन चौबे ने लिखे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री का ये रैप सांग लोग खासा पसंद करते नज़र आ रहे हैं।

जहाँ एक ओर रैप सांग लोग काफी पसंद कर रहे हैं वहीँ इसमें लगा भोजपुरी तड़का लोगों को और भी ज़्यादा पसंद आ रहा है। दर्शकों को वैसे भी रैप सांग काफी दिलचस्प लगते हैं फिर वो चाहे हिंदी भाषा में हों या इंग्लिश। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री कैसे पीछे रह सकती है। भोजपुरी इंडस्ट्री के रैपर हितेश्वर ने अपना एक गाना रिलीज़ किया है। जिसका शीर्षक है का बुझे गर्दा उड़ा दे' खास बात ये है कि ये बिहारी स्वैग को एक बेहद अलग अंदाज़ में पेश कर रहा है। लोग इस गाने पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। इंडस्ट्री में बहुत कम भोजपुरी रैपर हैं और हितेश्वर उन चुनिंदा रैपर में से एक हैं यही वजह है कि उन्हें भोजपुरी का बादशाह भी कहा जाता है।

ये गाना हितेश्वर के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। गाने के सामने आते ही इसको काफी तादात में व्यूज मिलने शुरू हो गए थे। इस गाने को अनु पांडे ने डायरेक्ट किया है। गाने का म्यूजिक और मिक्सिंग अनिल पाजी ने किया है। वहीँ इस गाने को हितेश्वर और चंदन चौबे ने लिखा है। गाने को हितेश्वर और अनु पांडे पर फिल्माया गया है। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती है। वहीँ इस गाने में भी दोनों को साथ देखकर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story