TRENDING TAGS :
Bhojpuri Richest Actress: भोजपुरी में सबसे अमीर हीरोईन कौन-सी है, जाने नेटवर्थ
Bhojpuri Richest Actresses Name: भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा अमीर एक्ट्रेस कौन-सी हैं जानिए इनका नेटवर्थ
Bhojpuri Richest Actresses Name (Image Credit- Social Media)
Bhojpuri Richest Actress: भोजुरी सिनेमा में कई सारी ऐसी एक्ट्रेस हैं, जोकि भोजपुरी समाज के बीच अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। तो वहीं भोजपुरी के बड़े-बड़े सितारों को मात देती हैं। अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के माध्यम से उन्होंने इतनी संपत्ति अर्जित कर ली है। कि वो बॉलीवुड की एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। इस लिस्ट में अक्षरा सिंह से लेकर आम्रपाली दुबे तक जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा के बड़े-बड़े सुपरस्टार पवन सिंह से लेकर केसारी लाल यादव और निरहुआ के साथ काम किया है। इनकी फैन फॉलोईंग सोशल मीडिया से लेकर भोजपुरी जनता के बीच काफी ज्यादा है। अक्षरा सिंह को तो ना केवल भोजपुरी फिल्मों में ही अपितु टीवी सीरियलों में और बिग बॉस जैसे रियलटी शो तक में देखा जा चुका है। इस समय अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग से ज्यादा गानों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। चलिए जानते हैं आज भोजपुरी सिनेमा की सबसे अमीर एक्ट्रेस के बारे में
भोजपुरी में सबसे अमीर हीरोईन कौन है (Bhojpuri Richest Actresses Name)-
अक्षरा सिंह नेटवर्थ (Akshara Singh Net Worth)-
30 अगस्त 1993 में पटना बिहार में जन्मी अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध एक्ट्रेस में से एक हैं। अक्षरा सिंह की पॉपुलर्टी ना केवल भोजपुरी दर्शकों के बीच ही अपितु हिंदी जनता के बीच भी काफी ज्यादा है। अक्षरा सिंह ने भले ही अपने करियर की शुरूआत भोजपुरी फिल्म सत्यमेव जयते से 2010 में किया था। लेकिन उनको सबसे ज्यादा पॉपुलर्टी उनके गानों की वजह से मिली है। अक्षरा सिंह भारत के सबसे बड़े रियलटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अक्षरा सिंह ने काला टीका टीवी सीरियल में काम किया है। इसके साथ ही साथ अक्षरा सिंह के बारे में कहा जाता है कि ये भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। यदि अक्षरा सिंह की नेटवर्थ की बात करें तो अक्षरा सिंह के पास कुल 50 से 60 करोड़ रूपए के करीब संपत्ति है।
रानी चटर्जी नेटवर्थ (Rani Chatterjee Net Worth)-
भोजपुरी सिनेमा की वो एक्ट्रेस जिन्होंने मुस्लिम होने के बाद अपना नाम बदलकर भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हम बात कर रहे हैं रानी चटर्जी की जिनका वास्तविक नाम मिर्जा शेख है। जिनका जन्म मुंबई में 3 नवंबर 1989 में हुआ था। रानी चटर्जी ने अपने करियर की शुरूआत 2004 में भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पैसावाला फिल्म से की थी। रानी चटर्जी ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। यही नहीं रानी चटर्जी को खतरों के खिलाड़ी 10 में खतरनाक स्टंट करते हुए भी देखा गया है। रानी चटर्जी ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। रानी चटर्जी एक फिल्म के लिए 25-30 लाख रूपए तक लेती हैं। तो वहीं स्टेज शो के लिए 5 से 10 लाख रूपए तक चार्ज करती हैं। यही नहीं रानी चटर्जी हिंदी और साउथ की फिल्मों को डब करके भी कमाई करती हैं। यदि रानी चटर्जी के नेटवर्थ की बात करें तो रानी चटर्जी के पास कुल 37 करोड़ रूपए तक की संपत्ति है।
आम्रपाली दुबे नेटवर्थ (Amrapali Dubey Net Worth)-
आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरूआत टीवी सीरियल सात फेरे सलोनी का सफर से 2008 से किया था। उसके बाद उन्होंने अन्य टीवी सीरियल में काम किया। लेकिन आम्रपाली दुबे को प्रसिद्धी भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से 2014 में मिली। इस फिल्म से निरहुआ और आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा में एक अलग बेहतरीन जोड़ी दर्शकों के सामने पेश किया। जोकि आज भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इन दोनों की फिल्में सिनेमाघरों में आते ही हिट हो जाती है। आम्रपाली दुबे को आज के समय में हर कोई जानता हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तो वहीं भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। यदि आम्रपाली दुबे के नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 25 करोड़ रूपए के करीब है। तो वहीं आम्रपाली दुबे एक शो के लिए 3 से 4 लाख रूपए तक चार्ज करती हैं।
काजल राघवानी नेटवर्थ (Kajal Raghwani Net Worth)-
भोजपुरी सिनेमा में इस समय काजल राघवानी फेमस नामों में से एक बन गई हैं। कुछ समय पहले काजल राघवानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी थी। काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा को पसंद करने वाले लोगों की कभी फेवरेट जोड़ी थी। लेकिन बाद में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। काजल राघवानी ने अपने करियर की शुरूआत 2011 में सुगना से की थी। काजल राघवानी का जन्म 20 जुलाई 1990 में बिहार में हुआ है। तो वहीं काजल राघवानी म्यूजिक वीडियोज और एड्स से तगड़ी कमाई करती हैं। यदि काजल राघवानी के नेटवर्थ की बात करें तो काजल राघवानी की कुल संपत्ति 14-15 करोड़ रूपए के बीच है।
मोनालिसा नेटवर्थ (Monalisa Net Worth)-
मोनालिसा जिनको बिग बॉस रियलटी शो से दर्शकों के बीच एक अलग पहचान मिली मोनालिसा ने ना केवल भोजपुरी फिल्मों में ही अपितु उन्होंने कई सारे टीवी सीरियलों में भी काम किया है। वर्तमान में मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियलों में निगेटिव भूमिका निभाने के लिए ज्यादा मसहूर है। मोनालिसा का जन्म कोलकाता में हुआ है। मोनालिसा ने अपने करियर की शुरूआत उड़िया फिल्म से 2005 में किया था। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ब्लैकमेल में भी काम किया है। लेकिन मोनासिला को प्रसिद्धी भोजपुरी सिनेमा में मिली है। मोनालिसा एक और वजह से सुर्खियों में रही है। बिग बॉस जैसे रियलटी शो में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ विवाह कर लिया है। ये पहली ऐसी कंटेस्टेंट थी जिन्होंने बिग बॉस के घर के अंदर विवाह किया था। यदि मोनालिसा की संपत्ति की बात करें तो मोनालिसा ने फिल्मों और टीवी सीरियल के माध्यम से अच्छी खासी संपत्ति अर्जित की है। मोनालिसा की कुल नेटवर्थ 40 करोड़ रूपए के करीब है। तो वहीं मोनालिसा एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रूपए तक चार्ज करती हैं। मोनालिसा ने काफी कम समय में ही स्ट्रगल करना शुरू कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 15 साल की उम्र में मोनालिसा ने पिता के बिजनेस में नुकसान होने की वजह से होटल में वेट्रेस के रूप में भी 3600 रूपए सैलरी के तौर पर कार्य किया।