×

Dildar Song: दिल छू लेने वाले रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग के साथ लौटे मनोज तिवारी, विशाल मिश्रा ने किया कंपोज

Dildar Song: बॉलीवुड में काम कर चुके विशाल मिश्रा का ये भोजपुरी डेब्यू है। मनोज तिवारी द्वारा गाया ये भोजपुरी गाना फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

Monika
Published on: 20 March 2022 11:20 AM GMT
Dildar Song
X

मनोज तिवारी का गाना दिलदार (फोटो : सोशल मीडिया )

Dildar Song: फिल्म कबीर सिंह का गाना 'कैसे हुआ' से चर्चा में आये सिंगर विशाल मिश्रा (Vishal Mishra ) और बीजेपी सांसद वह भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) एक साथ एक बहुत ही खूबसूरत गाना लेकर आ रहे हैं। इस गाने का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। टीजर रिलीज होने के बाद से फैन्स काफी उत्साहित हैं। गाने का नाम है 'दिलदार' (Dildar ) और इस गाने में छोटे पर्दे की खूबसूरत अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित नज़र आ रही हैं।

आपको बता दें, बॉलीवुड में काम कर चुके विशाल मिश्रा का ये भोजपुरी डेब्यू है। मनोज तिवारी द्वारा गाया ये भोजपुरी गाना फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है। वीडियो में मुख्य रोल में विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) और अपर्णा दीक्षिण (Aparna Dixit) नजर आ रहे हैं।

बनारस में शूट किया गया गाना

विशाल मिश्रा द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो को देखे कर ऐसा लग रहा है कि गाना बनारस में शूट किया गया है। जिसके 21 मार्च को CLIKRECORDS YouTube चैनल पर रिलीज किया जायेगा। वीडियो की झलक में गंगा घाट, नाव पर मनोज तिवारी और वहा की गलियों को बढ़ी की खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। फैन्स के लिए एक और ख़ास बात ये है कि इस गाने से मनोज तिवारी की सुरीली आवाज लम्बे समय बाद सुनाई दी है। जिसे यूपी बिहार के लोगों ने ज्याद ही मिस किया। आपको बता दें कि विशाल मिश्रा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह उन्नाव जिले से हैं। जहां उनका परिवार रहता है।

लोगों की प्रतिक्रिया

'दिलदार' टीजर रिलीज होते ही लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी हैं। एक उसे ने लिखा- इस गाने के रिलीज होने के लिए अति उत्साहित हैं

एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए हैं- प्यार दे रहे है और देते रहेंगे

एक लिखेते हैं- भोजपुरी बहुत ही मीठी भाषा है.. कुछ कुछ लोगो ने इसे वल्गर बनाया दिया है.. आपका बहुत सुक्रिया ..इस नई सुरुआत के लिया

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story